spot_img

शराबकांड, क्राइम, छपरा के रडार वाले अधिकारी, खुलासा, अवैध कारोबारियों पर सख्ती और नए DGP समेत IG, DIG समेत वरीय पुलिस अधिकारियों की यह बैठक…बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी…

spot_img
- Advertisement -

बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब के कारण 80 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, सरकारी रिकॉर्ड में यह डाटा 30 से 40 के बीच ही है। लेकिन,इसके बावजूद अब इस पुरे मामले की जांच करने एनएचआरसी की टीम सारण आने वाली है। इसी कड़ी में इनके जांच से पहले बिहार सरकार के तरफ से इस मामले में जांच – पड़ताल को लेकर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ा दावा पेश किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लेकिन, अब सारण शराबकांड में कड़ा एक्शन होने के संकेत मिल रहे हैं। एक तरफ NHRC की टीम का सारण दौरा हुआ है। तो दूसरी ओर नए DGP आरएस भट्टी ने सारण के पुलिस पदाधिकारियों को रडार पर ले लिया है। शराबबंदी कानून को लागू करा पाने में विफलता का ताज भी पुलिस प्रशासन के उपर ही सजता है, जिसे DGP भट्टी बखूबी समझते हैं। इसलिए उन्होंने आते ही कड़े एक्शन की शुरुआत सारण से की है। उन्होंने सारण पुलिस से जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची बनाकर रिपोर्ट भेजने का आदेश जारी किया है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: मई में बारिश, वज्रपात और आंधी... पिक्चर अभी बाकी है, जानें क्या है अपडेट

दरअसल, सारण में जहरीली शराब से हुई मौत मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम की ओर से अगले दो से तीन दिनों में घटना के कारणों का खुलासा करने का दावा पेश किया गया है। एसआईटी की टीम ने इस मामले में दोषियों की पहचान करने का बड़ा दावा पेश किया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवम निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने भी किया है।

यह भी पढ़ें:  PM Modi Roadshow: पीएम मोदी रोडशो: पटना में फूलों की बारिश के बीच गांधी मैदान पहुंचे पीएम, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

यह जांच टीम इस बात का खुलासा करेगी की आखिरकार सारण में जहरीली शराब आई कहां से और उससे लोगों के बीच किसके द्वारा बांटा गया। इसके साथ इस जांच के दोषियों को गिरफ्तार करने का भी आदेश पारित किया गया है। इसके अलावा शराब के इन धंधेबाजों को स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने का भी निर्देश दिया गया है।

 

इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री के तरफ से अपर मुख्य सचिव केके. पाठक के साथ बिहार पुलिस के आइजी, डीआइजी, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसपी भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ़ सख्ती बरतने का भी निर्देश पारित किया।

इधर, आज नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी बुधवार को पुलिस डिपार्टमेंट के साथ अपनी पहली मीटिंग कर रहे हैं। DGP समेत पुलिस डिपार्टमेंट के बड़े अधिकारियों के साथ आईजी, डीआईजी, सभी जिलों के एसएसपी औश्र एसपी समेत सभी एसडीपीओ भी इस मीटिंग में शामिल हुए हैं। यह मीटिंग विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। करीब दो घंटे तक चलने वाली बैठक की सभी को पुलिस मुख्यालय की तरफ से जुड़ने के लिए एक लिंक भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: सच्चाई रो रही, दानवीर कर्ण का महल सोया है! पढ़िए – साम्राज्य की भूख का लालची ‘ फरेब ‘ | Deshaj Times...

धूल उड़ती है भागलपुर के सीटीएस (CTS) मैदान से। लेकिन यह महज धूल नहीं...

Bhagalpur News: किसने लूटी चंपा की जवानी! पढ़िए Special Story — मैं हूं 16 महा जनपदों की अंग ‘ मालिनी ‘ — Champa...

चंपा नदी: कभी भारतीय संस्कृति की गहराइयों में बहने वाली, 16 महा जनपदों में...

Patna News: पटना Property Dealer Murder: मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Property Dealer Murder: पटना में हुई एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।...

बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी को गृह, विजय चौधरी को जल संसाधन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार कैबिनेट विस्तार: नई सरकार के गठन के बाद बिहार में विभागों का बहुप्रतीक्षित...