spot_img

पटना में पपीता विवाद में मारपीट की थाने में शिकायत करने जा रहे तीन लोगों की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

पटना के तालाब थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रविवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। ये तीनों लोग आपसी झगड़े के बाद पुलिस से शिकायत करने जा रहे थे। यह घटना रानीतलाब थाना क्षेत्र के बसंतपुर गाव में हुई है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्‍य हैं। वैसे पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

तीनों आज परिवार में आपसी विवाद होने के बाद शिकायत लेकर पुलिस के पास जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी।

- Advertisement -

मृतकों में फूलन राम (80), उनकी पत्नी देवंती देवी (75) और नाती रजनीश कुमार (19) हैं। फूलन राम का उनके भाई राघव राम से पपीता तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। रविवार की सुबह फूलन राम पत्नी और नाती के साथ बाइक पर शिकायत लेकर थाने जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार की राजनीति: सीएम पद के लिए पप्पू यादव ने निशांत कुमार का किया समर्थन

रानीतलाब थाना क्षेत्र के काब बसंतपुर गांव में फूलन राम व राघव राम दोनों भाइयों के बीच शनिवार की देर रात आपसी विवाद में मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान फूलन राम के नाती रजनीश कुमार को चोट पहुंची थी। मारपीट के बाद गुस्से में रजनीश कुमार अपने नाना फूलन राम व नानी देवंती देवी को बाइक पर बैठा कर शनिवार की देर रात रानीतलाब थाना जाने लगा। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर ने पटना-औरंगाबाद एनएच 139 मुख्य पथ पर सभी को कुचल दिया।

हादसे में फूलन राम की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी देवंती देवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रजनीश की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पपीता तोड़ने के लिए परिवार में विवाद हो गया था। इसी बीच फूलन राम के भाई राघव राम से शनिवार की देर रात झगड़ा हो गया। रविवार की सुबह तीन लोग थाना में शिकायत करने जा रहे थे। तभी बालू लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक से जा रहे तीनों लोगों को कुचल दिया।

इसी दौरान तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फूलन राम की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उनकी पत्नी देवंती देवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल रजनीश की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...