back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

गए थे बारात, लौटने में वाहन पलटा पानी भरे गड्ढे में, डूबकर तीन युवकों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय (begusarai) से बारात गए वाहन के अनियंत्रित होकर बुधवार (Wednesday) देर रात पानी भरे गड्ढे में पलटने से बेगूसराय (begusarai) के तीन युवकों की खगड़िया में मौत हो गई। घटना गौशाला रोड-बछौता-अलौली सड़क की है। शव का पोस्टमार्टम बेगूसराय (begusarai) सदर अस्पताल में कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बारात गए वाहन के अनियंत्रित होकर बुधवार देर रात पानी भरे गड्ढे में पलटने से बेगूसराय के तीन युवकों बाघा निवासी संतोष कुमार पांडेय (45 वर्ष), विनोदपुर निवासी दीपक पाठक (35 वर्ष) एवं लोदीडीह निवासी अन्नु कुमार (30 वर्ष) की खगड़िया में मौत हो गई। घटना गौशाला रोड-बछौता-अलौली सड़क की है। शव का पोस्टमार्टम बेगूसराय सदर अस्पताल में कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिला मुख्यालय के बाघा वायपास से सभी लोग खगड़िया बारात गए थे। बारात से लौटने के दौरान करीब 1:30 बजे रात में स्टेरिंग फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस और कार की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

वाहन पलटने के बाद ड्राइवर एवं आगे बैठा एक युवक किसी तरह बाहर निकल गया। लेकिन बीच के सीट पर बैठे तीनों युवक संतोष कुमार पांडेय, विनोदपुर निवासी दीपक पाठक एवं लोदीडीह निवासी अन्नु कुमार नहीं निकल सके। इसके बाद गाड़ी से निकले दोनों युवक दौड़कर बारात स्थल पर पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दिया।

वहां से आए लोग तीनों को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है संतोष कुमार पांडेय, दीपक पाठक एवं अन्नु कुमार अलग-अलग वाहन से बारात गए थे। लेकिन वापसी में यह तीनों पंकज कुमार नाम के एक अन्य युवक के साथ बोलेनो से लौट रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें