मई,20,2024
spot_img

4 गोली मारकर अधेड़ की हत्या…लाश को नहर पर फेंक अपराधी फरार

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां सुबह-सुबह एक अधेड़ का शव मिला है। लाश त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड पांच स्थित मध्य विद्यालय से पूरब एमबीसी नहर पर फेंकी मिली हैं। शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसके सीने और सिर में गोली मारकर हत्या की गई है।

शव मिलने की जानकारी स्थानीय ग्रामीण ने त्रिवेणीगंज थाना पुलिस को दी। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि वे लोग सुबह में  टहलने के निकला तो लाश को देखा, जिसे गोली लगी हुई थी। मृतक कौन है और कहां का है किसने इस घटना को अंजाम दिया है। सारे बिंदुओ पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अज्ञात शव मिलने की खबर पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

गांव के लोगों ने शव की पहचान नहीं की, लेकिन उसके शरीर पर चार गोली लगी थी। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nawada News| उल्टी और दस्त...Diarrhea का कहर, महिला की मौत, 40 से अधिक आक्रांत

जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय गोनहा से पूरब एमबीसी नहर पर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी थी।मौके पर डीएसपी विपिन कुमार, थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और लाश को अपने कब्जे में ले लिया है।

डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की लाश है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक को तीन चार गोली लगी हुई है। हम लोग जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जा रहा है। उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा के केवटी बूथ 187, दो हिरासत में

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें