spot_img

बगहा में आदमखोर बाघ ने फिर मां-बेटे को मार डाला…वन विभाग ने किया आदमखोर बाघ का खात्मा…घेरकर मार दी गोली

spot_img
- Advertisement -

बगहा से बड़ी खबर यह है कि यहां आदमखोर बाघ ने आज फिर दो लोगों मां-बेटे स्व. बहादुर यादव की पत्नी सिमरिकी देवी और उसके सात साल के बेटे शिवम कुमार को अपना शिकार बना लिया। घटना गोवर्द्धना थाना के बलुआ गांव में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं, ताजा अपडेट यही है,  वीटीआर ने आदमखोर बाघ को मार गिराया है। वन अधिकारियों ने शनिवार दोपहर में उसे शूटर्स के जरिए मौत के घाट उतारा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मां और बेटे बाजार से सब्जी लेने और खेत से घास काटने गए थे। इसी दौरान बाघ ने दोनों को मार डाला। हमले के बाद बाघ शव को गन्ने के खेत में घसीटते हुए ले गया। बाद में ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद शव को वहां पर छोड़ा।

- Advertisement -

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। वे गन्ने के खेत में बाघ की तलाश कर रहे हैं। बाघ ने अब तक 9 लोगों को मार डाला है। 48 घंटे में बाघ ने चार लोगों को अपना शिकार बना लिया है। इसके बाद इस आदमखोर बाघ का अब खात्मा तय माना जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: सरकारी स्कूल सुधरेंगे, अब अधिकारी हर दिन करेंगे 3 स्कूलों का दौरा, जानें पूरा प्लान

जानकारी के अनुसार, नेपाल से एक्सपर्ट्स की टीमं बुलाई गई है। बिहार एसटीएफ और शूटर्स तैनात हैं। बाघ को दिखते ही गोली मारने के आदेश हैं। वहीं, लगातार मौतों से आहत और आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाते उनकी पिटाई भी कर दी है। हालांकि, आदमखोर बाघ को गन्ने के एक खेत में घेर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे देखते ही मार डाला जाएगा।

वन अधिकारियों ने नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) से आदमखोर बाघ को शूट करने के आदेश मांगे। एनटीसीए ने तुरंत आदेश जारी कर दिए। शूटिंग के आदेश मिलते ही एसटीएफ तैनात की गई, जिसमें शूटर्स, एक्सपर्ट्स और वन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।

बीते 27 दिन तक अलग-अलग जगहों पर रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया था, लेकिन आदमखोर बाघ हर बार टीम को चकमा देकर निकल जा रहा था। फिलहाल टाइगर की तलाश की जा रही है, उसे दिखते ही गोली मार दी जाएगी।बाद में सैकड़ों ग्रामीणों और दर्जनों शूटर्स एवं वनकर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद बाघ को ढूंढ़कर गोली मार दी गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...