
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। एनएच 57 बोचहा के पास मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर आ रहा एक ट्रक चालक की बदमाशी ने कई थाने के पुलिस को परेशान कर दिया।
यही नहीं बेनीबाद आने के दौरान टोल टैक्स को भी तोड़कर भाग निकला। जब बेनीबाद पुलिस ने उसे रोकने का चक्रव्यूह बनाया तो पुलिस पर ही उसने गाड़ी चढ़ा देने का असफल प्रयास किया लेकिन उक्त चालक की ट्रक डिवाईडर को क्रॉस करने के दौरान फंस गई और लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। बेनीबाद पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
हुआ यूं कि मुजफ्फरपुर से दरभंगा की और आ रहा एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को ठोकर मारी। इस दौरान उस ट्रक पर सवार चालक का शीशा फूटने के दौरान सर भी फट गया। एक ट्रक डिवाईडर पर चढ़ा एवं दूसरा ट्रक सड़क किनारे फिसल गया। इतने में गश्त कर रही बोचहां पुलिस वहां पहुंची।
इतने में सड़क किनारे फिसली ट्रक गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गई। बोचहां पुलिस ट्रक को खोजने लगी। फिर बोचहां पुलिस ने गाय घाट एवं बेनीबाद पुलिस को खबर कर दिया। उक्त ट्रक चालक ने पुलिस को चकमा देता हुआ टोल टैक्स पहुंचा।
वहां ट्रक चालक ने टोल टैक्स को तोड़कर भागा। फिर बेनीबाद पुलिस ने दरभंगा जा रही ए एच की सड़कों पर जा रहें सभी वाहनों को रोक कर पूरा सड़क घेर दिया।
उधर टोल टेक्स तोड़कर आ रही ट्रक ने वहां जाम समझकर अचानक ट्रक को डिवाईडर पर चढ़ा दिया। वहां खड़ी पुलिस की टीम भागी लेकिन ट्रक फंस गया। इतने में वहां खड़े लोग चालक की धुनाई करते हुये उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस वाले बाल बाल बच गये।



You must be logged in to post a comment.