spot_img

Kerala Wayanad Landslide News| वायनाड में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन से बड़ा हादसा, 400 लोग लापता, 45 की मिलीं लाशें

spot_img
- Advertisement -

Kerala Wayanad Landslide News| वायनाड में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से बड़ा हादसा, 400 लोग लापता, 45 की मिलीं लाशें।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

जहां, केरल के वायनाड जिले में मूसलाधार बारिश के बीच आज सुबह हुए भूस्लखन से जानमाल की बड़ी क्षति (36 dead so far in Wayanad disaster) हुई है। वायनाड जिले के ऊंचाई वाले गांवों में सैकड़ों घर जमींदोज हो गए हैं। तेज बारिश की वजह से सोमवार देर रात चार अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें 4 गांव बह गए हैं।

- Advertisement -

Kerala Wayanad Landslide News| घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं

इस दौरान घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं। अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। 70 अस्पताल में हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। घटना देर रात 2 बजे की है। भूस्खलन में अब तक कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें 36 लोगों की मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। संख्या बढ़ने की आशंका है।

Kerala Wayanad Landslide News| लगभग 250 जवानों को कन्नूर से वायनाड भेजा गया है

हादसे के बाद राहत कार्यों के संचालन के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान लगे हुए हैं। लगभग 250 जवानों को कन्नूर से वायनाड भेजा गया है। राहत कार्य के लिए एयरफोर्स के दो हेलिकॉप्टर भी लगे हुए हैं।

Kerala Wayanad Landslide News| संयोग यह है कि 5 साल पहले 2019 में भी इन्हीं गांवों में

जानकारी के अनुसार, वायनाड के 4 गांव-मुंडक्कई,चूरलमाला,अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। संयोग यह है कि पांच साल पहले 2019 में भी इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड हुआ था। उस दौरान सत्रह लोगों की मौत हुई थी। पांच लोगों का कोई सुराग नहीं लगा। लेकिन इस बार इस घटना का स्वरूप और भयावह है।

यह भी पढ़ें:  Jamui News जमुई में महिला ने पति-बच्चे को कमरे में किया बंद! बरामदे पर झूल गई फांसी के दुपट्टे में| सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Kerala Wayanad Landslide News| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में हुए भूस्खलन में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायनाड में हुए भूस्खलन में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने इस आपदा पर दुख जताया है। इस बीच मुंडक्कई, चूरलमाला,अट्टामाला और नूलपुझा गांव का संपर्क कट गया है। अभी भी भूस्खलन हो रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज