मई,20,2024
spot_img

Accident In Kasganj | UP News | माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्र्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटा, 22 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

spot_img
spot_img
spot_img

Accident In Kasganj | UP News | माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा हुआ है जहां गंगा स्नान करने जा रहे ट्र्रैक्टर ट्रॉली पर लदे श्रद्धालुओं के साथ हादसा उस दौरान हो गया है जब तालाब में ट्रॉली पलट गया। इससे, 22 श्रद्धालुओं की मौत हो गईं कई लापता हैं।

Accident In Kasganj | UP News | ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलट गया

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ है जहां माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलट गया। इससे 22 श्रद्धालुओं की की मौत हो गई है। जहां, जैथरा से गंगा स्नान कराने गया ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गया। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। 54 लोग ट्रैक्टर पर सवार थे।

Accident In Kasganj | UP News | सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में

जानकारी के मुताबिक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। लोगों को बचाने के लिए बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| CSP चलाने वाला निकला बड़े गैंग का अपराधी, SDPO Manish Chandra Choudhary का Action...दो अपराधी लोडेड पिस्टल,मैग्जीन, कारतूस के साथ गिरफ्तार

Accident In Kasganj | UP News | करीब 54 लोग शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए गए थे

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 54 लोग शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए गए थे। ट्रैक्टर करीब साढ़े नौ बजे गांव से निकला था। करीब साढ़े दस बजे थाना पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज के बाहर पहुंचा था तो तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्कर पुलिया पर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सीधे तालाब में जा गिरा।

Accident In Kasganj | UP News | मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल है। अभी तीन लोगों ऐसे है जिनका पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम भी तलाश नहीं कर पाई है। तालाब को खाली कराने की काम शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

Accident In Kasganj | UP News | सवार लोगों की चीख की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे

ट्राली में सवार लोगों की चीख की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। गांव के लोग मदद में जुट गए। ट्राली में सवार लोगों की संख्या अधिक थी, तालाब की भी गहराई ज्यादा होने के कारण गांव के लोग अधिक मदद नहीं कर सके। कुछ ही लोगों को पानी से बाहर निकाल पाए। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुट गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive News| Holy Cross सरताज, Cinderella बना Runner Up, Harrow का दबदबा, रहा Third

Accident In Kasganj | UP News | डीएम, एसपी घटना स्थल पर पहुंचे

मौके पर पहुंचे कासगंज के डीएम, एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर 20 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 15 लोग घायल हुए है। इस हादसे से एटा और कासगंज के जिले में शोक है। अलीगढ़ मंडल कमिश्नर रवेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 22 की मौत हो चुकी है। 10 गंभीर घायल है। कुल 54 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। वहीं लापता लोगों की तलाश जारी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें