spot_img

Bihar मद्यनिषेध विभाग में 139 पदाधिकारियों का तबादला, 144 कारा कर्मियों का भी ट्रांसफर, पढ़िए खबर का Darbhanga, Madhubani और Samastipur कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

प पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times. Com…

- Advertisement -

आपका चहेता संपूर्ण, सुंदर, शानदार Deshaj Times.Com…जो इस 20 जुलाई 2023 को हो जाएगा पूरे 5 साल का, आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 5 साल…पढ़िए जाग जाइए DeshajTimes.Com…

- Advertisement -

बिहार के मद्य निषेध विभाग से जुड़ी बड़ी खबर है। विभाग में बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी मद्यनिषेध पदाधिकारियों को नये जिले में अविलंब योगदान करने का निर्देश दिया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि जुलाई का वेतन नये जिलों से ही भुगतान किय जाएगा। पटना के निरीक्षक मद्यनिषेध पद पर तैनात विभूति किशोर का तबादला सीतामढ़ी किया गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने 43 निरीक्षक, 86 अवर निरीक्षक, 4 लिपिक और 6 सहायक अवर निरीक्षक, प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक का तबादला किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 'इंस्पेक्टर राज': फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

विभाग के संयुक्त आयुक्त श्रीकृष्ण पासवान की ओर से स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया है। सभी मद्यनिषेध पदाधिकारियों को नए जिले में अविलंब योगदान करने का निर्देश दिया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगले माह जुलाई का वेतन नए जिलों से ही भुगतान किय जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! अब 'मिशन मोड' में मिलेंगी रुकी हुई डिग्रियां, लोक भवन का सख्त आदेश |2010 से 2024 तक का मांगा गया डेटा !

जानकारी के अनुसार,मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने 139 पदाधिकारियों का तबादला किया है। बिहार के विभिन्न जिलों में तैनात 43 मद्यनिषेध निरीक्षक, 86 मद्यनिषेध अवर निरीक्षक, छह सहायक अवर निरीक्षक और चार उत्पाद लिपिकों का स्थानांतरण एक से दूसरे जिले में किया है। विभाग के संयुक्त आयुक्त श्रीकृष्ण पासवान की ओर से स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया है। सभी को नये जिले में पदस्थापन दिया गया है। अगले महीने से वेतन भी नवपदस्थापन जिले से भुगतान होगा। विभाग की तरफ से पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। पढ़िए लिस्ट

विभूति भूषण कुमार को पटना से सीतामढ़ी, निरंजन कुमार झा को कैमूर से बेगूसराय, शत्रुंजय कुमार को कैमूर से अररिया, धीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव रोहतास से मधुबनी, प्रभात विद्यार्थी रोहतास से गया, अरविद प्रसाद गया प्रति.पटना से मोतिहारी, पूर्वी चंपारण भेजा गया है।

मनोज कुमार सिंह औरंगाबाद से रोहतास, पिंकी कुमारी मुजफ्फरपुर से पं.चंपारण, सोनी सरोज पूर्वी चंपारण से मुजफ्फरपुर, रविंद्र कुमार सिंह पूर्वी चंपारण से गोपालगंज, दिलीप राम पं.चंपारण से पटना, राजीव रंजन शिवहर से सारगण, श्री सिद्धार्थ मधुबनी से दरभंगा, विनीत प्रसाद समस्तीपुर से कैमूर, कुलवंत कुमार मुंगेर से पटना, समीर कुमार को खगड़िया से समस्तीपुर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics Rift : बिहार में आनंद मोहन का 'विस्फोटक' बयान: 'अपनी ही जाति' के 6 सांसद अकलोल-बकलोल, बेटे को नहीं बनाया मंत्री तो छेड़ी जंग!

बगहा उपकारा के सहायक अधीक्षक अनिल कुमार को हिलसा उपकारा, कटिहार मंडल कारा की सहायक अधीक्षक माधवी प्रिया को पटना सिटी उपकारा और बांका उपकारा के कृष्ण कुमार रजक का स्थानांतरण नवगछिया उपकारा किया गया है।

इसके अलावा 55 उच्च एवं निम्नवर्गीय लिपिक और 86 परिधापकों का भी स्थानांतरण किया गया है। विभाग ने सभी काराधीक्षकों को इन कर्मियों को अविलंब विरमित करने का निर्देश दिया है।

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़े स्तर पर पदाधिकारियों का तबादला किया है। राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 43 मद्यनिषेध निरीक्षक, 86 मद्यनिषेध अवर निरीक्षक, छह सहायक अवर निरीक्षक और चार उत्पाद लिपिकों का स्थानांतरण एक से दूसरे जिले में किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!

Darbhanga DM: दरभंगा के जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। उन्होंने 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक और निम्न वर्गीय लि#DarbhangaNews,#BiharAdministration,#DMKaushalKumar

PMCH पहुंचने में अब नहीं लगेगा जाम! पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर से मिलेगी सीधी एंट्री, जानें कब खुलेगा रैंप

Patna Flyover: पटना में अशोक राजपथ पर बने बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर से PMCH तक पहुंचने वाले एक्सेस रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे मरीजों और एंबुलेंस को जाम स#PatnaFlyover,#PMCHPatna,#BiharHealth

Bihar Politics Rift : बिहार में आनंद मोहन का ‘विस्फोटक’ बयान: ‘अपनी ही जाति’ के 6 सांसद अकलोल-बकलोल, बेटे को नहीं बनाया मंत्री तो...

Bihar Politics: मोतिहारी में जातीय सम्मेलन से पूर्व सांसद आनंद मोहन ने 'अपनी ही जाति' के छह सांसदों को 'अकलोल-बकलोल' कहकर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बेटे चेतन आनंद#BiharPolitics,#AnandMohan,#ChetanAnand

बिहार के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! अब ‘मिशन मोड’ में मिलेंगी रुकी हुई डिग्रियां, लोक भवन का सख्त आदेश |2010 से 2024 तक...

Bihar University Degree: बिहार की स्टेट यूनिवर्सिटीज में डिग्री के लिए भटक रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। लोक भवन ने सभी यूनिवर्सिटीज को 'मिशन मोड' में लंबित डिग्रियां बांटने का निर्#BiharUniversityDegree,#BiharEducation,#LokBhawan