back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Jharkhand News|Transfer posting of 25 IAS| 25 आईएएस का तबादला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Jharkhand News|Transfer posting of 25 IAS| 25 आईएएस का तबादला। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जहां, सरकार ने चुनाव से पूर्व एक बार फिर बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पचीस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

- Advertisement -

Jharkhand News| राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को

राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

- Advertisement -

Jharkhand News| जारी अधिसूचना के मुताबिक

जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है। जबकि योजना एवं विकास विभाग रांची के पद पर पद स्थापित मस्तराम मीणा अब अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro News: डिजिटल दुनिया का जाल-जाल में छिपे खतरों से आगाह छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग... जानिए सामूहिक जिम्मेदारी

Jharkhand News| मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल

मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल भवन निर्माण विभाग भेजे गए हैं। राजकमल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ-साथ प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची तथा स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह उद्योग विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उमाशंकर सिंह को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है।

Jharkhand News| पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को

वहीं पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को नगर विकास विभाग भेज दिया गया। जबकि खाद्य आपूर्ति सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में पद स्थापित अमिताभ कौशल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग में पदस्थापित किया गया है।

Jharkhand News| नगर आयुक्त रांची के पद पर पद स्थापित अमित कुमार को

वहीं, नगर आयुक्त रांची के पद पर पदस्थापित अमित कुमार को अगले आदेश तक वाणिज्य कर आयुक्त झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किए गए हैं। मंजुनाथ भजन्त्री को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति बनाया गया है। अमित प्रकाश को उत्पादन आयुक्त झारखंड बनाया गया है। जबकि संदीप सिंह को नगर आयुक्त रांची बनाया गया है। शैलेंद्र कुमार लाल को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल मिशन विकास समिति में पदस्थापित किया गया है।

Jharkhand News| पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सौरव कुमार भुवानिया को

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सौरव कुमार भुवानिया को संयुक्त सचिव विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आलोक कुमार को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव गृह कार्य एवं आपदा विभाग दी गई है। पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले आदेश तक अवर सचिव वित्त विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Special Bus: होली-ईद पर घर जाने की टेंशन खत्म! बिहार में चलेंगी 200 विशेष बसें, जानें रूट और टाइमिंग

Jharkhand News| सुनील कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक

उत्पादन आयुक्त झारखंड रांची के पद पर स्थापित सुनील कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर स्थापित अन्य मित्तल को प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना जमशेदपुर कवि अतिरिक्त प्रभार का दायित्व मिला है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत समीरा एस को अगले आदेश तक निदेशक सदस्य सचिव झारखंड राज्यपाल संरक्षण संस्थान झारखंड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Vande Mataram: अब हर सरकारी कार्यक्रम और स्कूल में राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम, जानिए गृह मंत्रालय के नए गाइडलाइन

Jharkhand News| भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन को

भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन को अगले आदेश तक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीकी को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव बनाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी ई गवर्नेंस विभाग की सचिव विप्रा भाल अब राज्यपाल की प्रधान सचिव होंगी।

Jharkhand News| प्रतीक्षारत रवि आनंद को अगले आदेश तक

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रवि आनंद को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला परिषद गिरिडीह के पद पर स्थापित दीपक कुमार दुबे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission का गठन, जानें कब तक मिलेंगी सिफारिशें

8th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी जिस लम्हे का बेसब्री से इंतजार...

T20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का धाकड़ रिकॉर्ड, बनाए इतने रन

Quinton de Kock: क्रिकेट फैंस का दिल एक बार फिर उत्साह से झूम उठा...

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शाहिद अफरीदी के विवादित बयान ने बढ़ाई सरगर्मी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: मिहिर को याद आया कुछ पुराना, क्या वृंदा खोलेगी अंगद का राज?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शो में से एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें