back to top
7 अक्टूबर, 2024

बारात जा रही गाड़ी ट्रक से टकराई, हादसे में 6 की मौत, 4 जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भीषण हादसा एक बड़ी स्कार्पियो टाइप कार के खड़ी ट्रक में टकराने की वजह से हुआ है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के मरंगा थाना के पास हुआ। बारातियों से भरी स्कार्पियो अररिया के भटगामा से खगड़िया की ओर जा रही थी। जिस कार पर बारात निकली, जिसपर करीब 10 लोग सवार थे।

शनिवार रात खगड़िया में शादी थी। अररिया से बाराती अर्टिगा कार में बैठकर खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया में हाईवे पर खडे़ ट्रक से उनकी एक गाड़ी टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बारात जाने के क्रम में स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से गाड़ी रास्ते में खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि जोकीहाट निवासी मो. हासिम के बेटे असलम की शादी शनिवार को खगड़िया बंधेरा गांव में होने वाली थी। बाराती खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया में भीषण हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर ट्रक खड़ा कर रखने के कारण ही हादसा हुआ। बाराती गाड़ी के ड्राइवर जब तक संभल पाता, अचानक ट्रक्कर हो गई।

वहीं शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। इधर, मृ’तकों के श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -