back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

गश्ती पर निकले पुलिस वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक जवान की मौत, दो की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से बड़ी खबर है जहां गड़खा थाना क्षेत्र में महमदा गांव से शिवरहिया जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रात्रि गश्ती दल के वाहन को टक्कर मार दिया।

- Advertisement -

इस घटना में एक होमगार्ड जवान नगरा ओपी अंतर्गत नगरा बाजार निवासी स्व. श्रीकिशुन साहक के 56 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर प्रसाद की मौत हो गई। वहीं दो जवान नगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी स्व. वैद्यनाथ सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह और थाना क्षेत्र के गांव निवासी तेज नारायण मिश्रा के पुत्र चंदन कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाना पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Holi Special Trains: रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, चलाईं 21 होली स्पेशल ट्रेनें, अब नहीं होगी घर जाने की दिक्कत!

जानकारी के अनुसार, गड़खा थाना पुलिस का रात्रि गश्ती दल NH 722 पर छपरा रोड में गश्ती करते महमदा गांव के समीप पहुंचा। इसके बाद गश्ती जीप फिर महमदा गांव से शिवरहिया जाने वाली सड़क पर बढ़ रही थी, तभी विपरीत दिशा में तेज रफ्तार में जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी।

घटना अर्धरात्रि की है, जब छपरा गड़खा मुख्य मार्ग पर गस्ती वाहन जासो सती पोखरा के पास गश्ती कर रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा ट्रक को पकड़ लिया गया है। इसके साथ ही ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

iPhone 17 की बंपर डील: क्रोमा सेल में 45,000 से कम में अपना नया iPhone 17 कैसे पाएं?

iPhone 17: स्मार्टफोन बाजार में Apple के नवीनतम फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत में गिरावट...

Bihar Assembly News: विधानसभा में 50 MLA ने रचा इतिहास, एक साथ उठाई यह बड़ी मांग… पढ़िए collective political will में विधायकों की...

Bihar Assembly News: बिहार की राजनीति में अक्सर ऐसा कुछ होता है, जो इतिहास...

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें