back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Samastipur से आ रहे ट्रक ने Muzaffarpur में ऑटो को मारा भीषण टक्कर, 3 की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर पटेल चौक के पास भीषण सड़क हादसे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा, सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर पटेल चौक के पास हुआ है जहां बुधवार की सुबह बालू लदा हाइवा ट्रक और यात्री ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में ऑटो सवार तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,समस्तीपुर की ओर से ट्रक आ रहा था जिसपर बालू लोड था। ऑटो मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। ट्रक तेज रफ्तार में था कि इसी बीच पीछे से ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करीब पांच सौ मीटर तक धमाके की गूंज सुनाई दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

- Advertisement -

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों की ओर से सकरा थाना की पुलिस को दी गई है। इसके बाद आनन-फानन में सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पायी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी पर बड़ा सियासी मंथन, सरकार ले सकती है अहम फैसला... पढ़िए...' अ" पूर्ण '... क्या बदलेगी बिहार की शराबबंदी नीति?

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हाईवे पर आवागमन बाधित है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

इधर, सकरा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। ऑटो और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के लोगों की मदद ली जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए शुभ-अशुभ संकेत

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से निकली दिव्य ऊर्जा और ग्रहों-नक्षत्रों के...

पैन कार्ड अपडेट: अब घर बैठे मिनटों में बदलें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर

पैन कार्ड अपडेट: आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी अब एक बेहद महत्वपूर्ण...

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रणबीर कपूर ने सबके सामने खोली थी रश्मिका-विजय के रिश्ते की पोल, देखें वायरल वीडियो!

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: टॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक रश्मिका...

सीबीएसई CTET Re-exam: वैशाली में रद्द हुई पेपर-2 की परीक्षा अब इस तारीख को, ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड

CTET Re-exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की दोबारा परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें