अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मारईला गांव में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रहे चार बच्चों और एक बुजुर्ग को कुचल दिया। इस दौरान दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो छात्रा और एक बुजुर्ग घायल हो गए।
मृतकों की पहचान रूनजय यादव की बेटी शिवानी कुमारी और मोहित यादव की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घायलों का इलाज जारी है। आक्रोशित ग्रामीण फिलहाल सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
घटना जिले में मेहंदिया थाना क्षेत्र के मारईला गांव की है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)-139 पर हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग चारों बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, दूसरी ओर हादसे में दो छात्राएं और एक अभिभावक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अभिभावक बच्चियों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें भी कुचल दिया। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा मडईला गांव के समीप हुआ। मृतकों की पहचान रूनजय यादव की बेटी शिवानी कुमारी और मोहित यादव की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 139 को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रोशन, मेहंदिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार, परासी थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा, कलेर थाना अध्यक्ष संजीत सिंह घटनास्थल पहुंचे, सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कराया।