back to top
12 फ़रवरी, 2024
spot_img

नदी में मूर्ति विसर्जन कर रहे श्रद्धालुओं पर गिरा ट्रक, मची भगदड़, 18 श्रद्धालु जख्मी, दो की ऑन द स्पॉट मौत

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर में बेलिबोधनवाला घाट पर बीती रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में शामिल अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर मातम का सबब बन गया। घटना बेली बोधनवाला घाट के पास हुआ है। इस सड़क हादसे में अठारह श्रद्धालु घायल हो गए हैं। वहीं दो लोगों की इस हादसे में हो गई है।

बताया जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे एक ट्रक का ब्रेक फेल होने के चलते ट्रक सीधे नदी में जा गिरा। जो सीधे जाकर दूसरे पूजा कमेटी की प्रतिमा विसर्जन कर रहे श्रद्धालुओं पर गिर गया। इससे मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई।

इस ट्रक की चपेट में 18 लोग आ गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ट्रक को जुगसलाई नया बाजार समिति ने प्रतिमा विसर्जित करने के लिए लेकर आई थी। हादसे के बाद मची चीख-पुकार के बीच ड्राइवर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार,पूरे देश में मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जन चल रहा था। ऐसे में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद वो मूर्ति विसर्जन कर रहे श्रद्धालुओं पर जा गिरा। इससे विसर्जन के दौरान भगदड़ मच गई।

वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि मूर्ति विसर्जन के लिए आए वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वाहन सीधे दूसरी तरफ मूर्ति विसर्जन कर रहे श्रद्धालुओं पर जाकर गिर गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) की आईसीयू में रखा गया है। कुछ लोग ट्रक के नीचे फंस गए थे। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों में चार लोग कीताडीह दुर्गा पूजा में ढाक बजाने के लिए आए थे।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सोरेन ने जिला प्रशासन को घायलों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वह घायलों का हालचाल जानने टीएमएच अस्पताल भी पहुंचे। इस अप्रिय घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने भी दुख जताया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें