back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Turkey Earthquake : शक्तिशाली भूंकप ने तुर्की को दहलाया, सीरिया और तुर्की में भूकंप से जिंदा 530 लोगों की मौतें, 3,000 से अधिक जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

तुर्की में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। सरकारी प्रसारक टीआरटी के मुताबिक तुर्की के नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई है। भूकंप के झटके लगभग एक मिनट तक महसूस किए गए। इस दौरान कई भवन धराशायी हो गए। तुर्की में सोमवार तड़के एक के बाद भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं. इसके बाद तुर्की सरकार ने आपातकाल लगाने की घोषणा की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिस वक्त भूंकप आया उस वक्त लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूकंप की वजह से सोते समय सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। कई इमारतें भी मलबे में तब्दील हो गई। भूंकप के जोरदार झटके साइप्रस और मिस्र तक महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि यह देश के इतिहास सबसे बड़े भूकंप में से (Turkey Earthquake: Powerful earthquake shook Turkey) एक था।

- Advertisement -

भयभीत लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार मध्य तुर्की में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है। तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी का कहना है कि भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Supaul News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 39 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, संचालकों में मचा हड़कंप, देखें पूरी लिस्ट

भूकंप का पहला झटका सीरियाई सीमा के क़रीब गाज़िएनटेप में कहमानमारश के पास महसूस किया गया। यूएसजीएस के मुताबिक़, इस भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गयी। दोनों देशों में अब तक 306 लोगों की जान चली गई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए तुर्की को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

दुनियाभर के प्रमुख समाचार संचार माध्यमों की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व में यह भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 दर्ज की गई। इसका असर एक मिनट तक रहा। इस दौरान भारी तबाही हुई है। इमारतों के मलबे से अब तक 306 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की में 195 और सीरिया में 111 लोगों की जान इस भूकंप के चलते गई है। घायलों का आंकड़ा 540 पार हो गया है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतुर्की में भूकंप से हुई तबाही पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि भारत तुर्की को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि जनहानि और संपत्ति के नुकसान से मन व्यथित है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI ने की बड़ी भविष्यवाणी: क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मुकाबला पाकिस्तान जीतेगा?

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस, अपनी सांसें थाम लीजिए! टी20 वर्ल्ड कप 2026 से...

Bihar Greenfield Corridor: ₹8000 करोड़ से सुपौल से बांका तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, NEPAL से सीधी कनेक्टिविटी

Bihar Greenfield Corridor: सपनों की पगडंडी अब हकीकत की रफ्तार पकड़ने वाली है, बिहार...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें