spot_img

बिहार विधानसभा में फोटो खिंचाने के लिए खूब लड़े-भिड़े BJP के दो MLA, कोहनी मारी, भाषा की मर्यादा बेपर्द, तू-तू, मैं-मैं, Rohini Acharya ने कहा-कैमराजीवी के चेला

spot_img
- Advertisement -

बजट पेश होने के बाद कैमरा में आने को लेकर दो बीजेपी विधायकों के आपस में ही भिड़ने की खबर और वीडियो आज जमकर वायरल हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी साथ में थे, जब दोनों विधायक अरुण सिन्हा और संजय सिंह के बीच पहले कैमरे पर आने को लेकर कहासुनी होने लगी। फिर दोनों आपस में जमकर भिड़े। बाद में विजय सिन्हा ने उनको शांत किया। मगर, इसका वीडियो जमकर वायरल हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बजट पेश होने के बाद विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य विधायक मीडिया के सामने प्रतिक्रिया देने के लिए आए थे। इसी दौरान विधायक अरुण सिन्हा और संजय सिंह के बीच कैमरे के सामने खड़े होने को लेकर कहासुनी होने लगी।

- Advertisement -

भाजपा विधायक संजय सिंह अरुण सिन्हा पर भड़क गए। उन्होंने अरुण सिन्हा को कोहनी मारने पर टोका। इसपर अरुण सिन्हा बिपर पड़े। उन्होंने कहा कि जरा भाषा पर कंट्रोल रखिए। संजय सिंह बोले कि आप सीनियर हैं, तो सीनियर की तरह रहिए। दोनों विधायकों के बीच कैमरे के सामने आने के लिए बहस होने लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चुनाव परिणाम: NDA की बंपर जीत के बाद भाजपा ने ठोका बड़ा दावा, पश्चिम बंगाल पर कही ये बात

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों खींचतान कर रहे हैं। बीजेपी नेता संजय सिंह अरुण सिन्हा को कोहनी मारने पर टोका। इसपर अरुण सिन्हा आक्रोशित हो गए। कहा कि जरा भाषा पर कंट्रोल रखें. मीडिया के सामने बजट पर प्रतिक्रिया देने के समय बीजेपी के दो नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। एक-दूसरे को भाषाई मर्यादा में रहने की नसीहत दी।

राजद के ट्वीटर हैंडल पर तत्काल ये वीडियो आ जाता है। उसमें लिखा गया है कि बिहार विधानसभा में फोटो खिंचाने के लिए बीजेपी के दो वरिष्ठ विधायक आपस में ख़ूब लड़े। अगर कैमरा और गोदी मीडिया नहीं हो तो बीजेपी इस देश में दो सर्वाइव नहीं कर पाएगी, यह बात भाजपाई समझते है इसलिए फोटो के लिए झगड़ते है। आरजेडी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने भी इस पर चुटकी ले ली है। कहा, कैमराजीवी के चेला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बीत गए 35 साल…’Tilka Majhi’ के नाम चैप्टर कब जोड़ेगा भागलपुर TMB विश्वविद्यालय @Deshaj Times Special Ep. 02 | कब मिलेगी बाबा...

1784 का वह साल, जब भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक आदिवासी योद्धा...

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर संवैधानिक संकट: राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प?

संवैधानिक संकट: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने...

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन में भयानक Container crash, अनियंत्रित प्लाईवुड लदा कंटेनर घर में घुसा, लाखों का नुकसान

कंटेनर हादसा: दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां...

Cooperative Department: सहकारिता विभाग में 212 कर्मियों को मिला उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार, पटना में नई ऊर्जा का संचार

Cooperative Department: बिहार के सहकारिता विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है!...