spot_img

दो घूसखोर चढ़े हत्थे, अमीन को 15 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा, 15 हजार रिश्वत लेते हल्का कर्मचारी चढ़ा ACB के हत्थे

spot_img
- Advertisement -

बिहार के नालंदा और झारखंड के चतरा से बड़ी खबर है जहां दोनों ही जगहों पर दो घूसखोरों को दबोचा गया है। दोनों पंद्रह हजार घूस लेते धराया है।

- Advertisement -

पहला मामला, नालंदा का है जहां निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोर अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोर मनोज को पंद्रह हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। मनोज चंडी अंचल में पदस्थापित है जहां वह जमीन भाषी के रिपोर्ट देने में घूस की मांग की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime: पटना में 27 लाख लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 24 घंटे में 3 एनकाउंटर

वहीं, चतरा से मिली जानकारी के अनुसार,भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। 15 हजार रुपया घूस लेते हल्का कर्मचारी बिपिन चौबे को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

एसीबी हजारीबाग की टीम ने हंटरगंज प्रखंड के जोरी हल्का कर्मचारी कार्यालय से गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने गिरफ्तारी के बाद विपिन चौबे को अपने साथ हजारीबाग ले गई। एसीबी डीएसपी विमलेश त्रिपाठी ने कार्रवाई की पुष्टि की। गिरफ्तार कर्मचारी जोरी हल्का-11 में पदस्थापित था। भूमि से संबंधित दस्तावेज के नाम पर घूस ले रहा था।

जानकारी के अनुसार, नालंदा में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने निगरानी थाना में अंचल अमीन मनोज कुमार पंद्रह हजार घूस लेते दबोचा है। उसे प्रखंड सह अंचल कार्यालय नगरनौसा से दबोचते हुए निगरानी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घूसखोर मनोज पर स्व. बनारसी राम के पुत्र अजय कुमार ने निगरानी से शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि मनोज जमीन भाषी का रिपोर्ट देने के लिए घूस मांग रहा है। निगरानी ने इसकी सत्यता की जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई की है। अब उसे न्यायालय निगरानी पटना में उपस्थित कराया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एसबीआई हड़ताल: मई में 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानी, जानें पूरा मामला

एसबीआई हड़ताल: बैंक ग्राहकों के लिए मई का महीना मुश्किल भरा हो सकता है।...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा दुकान पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त, मालिक फरार!

अवैध दवा दुकान: दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर...

Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा कटाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, MLA का घेराव कर दी चेतावनी

गंगा कटाव: भागलपुर में एक बार फिर गंगा नदी का प्रकोप लोगों के माथे...