back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

पुलिस थाने पर दो बड़े आत्मघाती हमले, हमलावर ने थाने में खुद को उड़ाया, 13 पुलिसकर्मियों की मौत, 40 से अधिक जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में आंतकवादरोधी विभाग के थाने में हुए दो विस्फोटों में तेरह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है।

- Advertisement -

वहीं, अपुष्ट जानकारी यह भी है कि इस हमले में 23 सुरक्षाकर्मियों की जानें (Two major suicide attacks on the police station, 13 policemen died) जा चुकी हैं, वहीं घटना में 40 से ज्यादा लोग जख्मी हैं।

- Advertisement -

पाकिस्तान में एक बार फिर से पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया गया है। स्वात जिले के कबाल पुलिस स्टेशन में बम धमाके की खबर सामने आई है।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि पुलिस स्टेशन के भीतर 2 विस्फोट हुए हैं। इससे इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

आत्मघाती हमलावर ने थाने के अंदर विस्फोट कर खुद को उड़ाया। धमाके से थाने की इमारत में ढहीं

पुलिस के मुताबिक स्वात जिले के कबाल स्थित आतंकवादरोधी विभाग के पुलिस थाने में आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। थाने के अंदर दो धमाके हुए, जिस कारण थाने की छत उड़ गई और इमारत का एक हिस्सा तो गिर कर समतल सा हो गया।

जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शफी उल्लाह ने कहा कि सीटीडी पुलिस स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई। पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं, जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकार ने आसपास के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की है। सीटीडी के डीआईजी खालिद सोहेल ने भी कहा कि इमारत ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। इमारत धराशायी होने के कारण बिजली भी गुल हो गई।

यह भी पढ़ें:  Holi Special Trains: होली स्पेशल ट्रेनों से घर लौटना हुआ आसान, रेलवे ने जारी की 26 विशेष ट्रेनों की समय-सारणी, कुछ और की घोषणा जल्द

इसी परिसर में कबाल सिटी पुलिस स्टेशन और एक रिजर्व पुलिस बल का मुख्यालय भी है। घटना में 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें कई गंभीर हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में ‘हाई अलर्ट’ पर हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस थाना परिसर में आतंकवाद निरोधी विभाग और एक मस्जिद भी है।

यह भी पढ़ें:  Telangana Municipal Elections: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस का जलवा, खरगे बोले- जनता ने जताया भरोसा

पुलिस ने बताया कि सोमवार को लक्की मरवत जिले में एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था। इस अभियान में तीन आतंकवादी और एक पुलिस अधिकारी मारे गए थे। इसके कुछ घंटों बाद यह विस्फोट हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अताउल्लाह खान ने कहा कि आतंकवाद रोधी पुलिस भवन का एक हिस्सा ढह गया और बचाव कर्मियों ने शवों और घायलों को निकाला।

यह भी पढ़ें:  Mumbai Fake Birth Certificates: मुंबई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर महापौर रितू तावड़े की 'सर्जिकल स्ट्राइक', फर्जीवाड़े पर कसेंगी नकेल!

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की निंदा की और मृतकों के प्रति शोक जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिसिल का बंपर डिविडेंड और नतीजों का Stock Market पर असर

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार इन दिनों कंपनियों के तिमाही नतीजों के बवंडर से...

Muzaffarpur News: महा शिवरात्रि और होली से पहले मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट, पढ़िए मुस्तैदी

Muzaffarpur News: पर्वों से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेजमुजफ्फरपुर में आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व...

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

Nishant Kumar News: CM Nitish के बेटे निशांत पर आरोपों का संग्राम, RJD ने कहा – ‘मानसिक स्थिति’ ठीक नहीं!

Nishant Kumar: बिहार की सियासत में इन दिनों शब्दों के बाण कुछ इस तरह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें