spot_img

बीएमपी के दो जवानों की अहले सुबह सड़क हादसे में मौत, छठ पूजा के लिए घर जाने के दौरान ट्रक ने बाइक को रौंदा

spot_img
- Advertisement -

बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां छठ पूजा के लिए घर जा रहे दो पुलिस वालों की जान चली गई। दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है। घटना आज यानी शनिवार सुबह की है, जब दोनों जवान एक ही बाइक पर सवार होकर बक्‍सर के डुमरांव से मोतिहारी जा रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिलौटी गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। घटना की चपेट में आए दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही सिपाही बीएसएपी के जवान थे। बीते कुछ महीनों से दोनों बक्सर जिले के डुमरांव बीएसएपी-4 में पोस्टेड थे। 112 गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र सिंह दोनों को शाहपुर रेफरल अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

दोनों जवान एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सर के डुमरांव से मोतिहारी आ रहे थे। इसी दौरान ये धटना हुई है।मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सुशील कुमार झा और 26 वर्षीय जगदीश साह के रूप में की गई है। सुशील झा पश्चिम चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र के बेहरी गांव के तो वही जगदीश साह पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियरवा गांव के रहने वाले थे। दोनों डुमरांव बीएमपी-4 में कार्यरत थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत पूरे बिहार में होगा कमाल! जब बस अड्डों पर बनेगा हाई टेक मॉल, कैफेटेरिया, होटल और बैंक्वेट हॉल; जानिए खुशखबरी!

दोनों आधा सफर भी पूरा नहीं कर पाए और हादसा हो गया। दोनों शनिवार की भोर में ही डुमरांव से चल पड़े। डुमरांव से मोतिहारी की दूरी करीब 230 किलोमीटर है। उनको उम्‍मीद थी कि दोपहर होते-होते घर पहुंच जाएंगे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। करीब 40 किलोमीटर का सफर पूरा करते ही दोनों हादसे का शिकार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar के गुरुजी तो गजबे निकले! पहले सरकारी नौकरी का दिया वादा फिर लुटे करोड़ों, अब… बड़ा खुलासा!

सीतामढ़ी नौकरी घोटाला: पटना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक संतोष बिहारी को गिरफ्तार किया है।#SitamarhiNews,#JobScam,#BiharPolice

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni