back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

रिम्स के कैदी वार्ड से उग्रवादी समेत दो कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़कर फरार, नाकेबंदी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रांची के रिम्स अस्पताल के कैदी वार्ड से शनिवार देर रात दो कैदी फरार हो गए। रात के करीब ढाई बजे दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर फरार हुए हैं।इस मामले की जनकारी मिलते ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। शहर की नाकेबंदी कर दोनों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि गुमला जेल से उग्रवादी अमित ऊरांव और हजारीबाग से मशरुर आलम खान को इलाज के रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया था। दोनों को कैदी वार्ड में रखा गया था। दोनों का ही मेडिसिन के डॉक्टरों की ओर से इलाज चल रहा था।

- Advertisement -

वहीं फरार कैदियों में उग्रवादी अमित ऊरांव गुमला का रहने वाला है। उसे गुमला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।और मशरुर आलम खान को छेड़खानी के आरोप में हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। दोनों के फरारी संबंधी सूचना गुमला और हजारीबाग पुलिस को भी दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Palwal News: पलवल में 15 दिनों में 12 मौतें, पानी के जहर में अटक गईं सांसें, हत्थे पर हेल्थ सिस्टम

जानकारी के अनुसार कैदी वार्ड के बाथरूम की खिड़की का ग्रिल खराब हो चुका था।शनिवार रात के करीब ढाई बजे उसी ग्रिल को दोनों कैदियों ने मिलकर तोड़ दिया और वहां से निकलकर फरार हो गए। जैसे ही दोनों कैदियों के रिम्स से फरार होने की सूचना मिली हड़कंप मच गया, बरियातू पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुट गई। शहर की नाकेबंदी कर कैदियों की तलाश शुरू की गई है। हलांकि दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पढ़िए पूरी खबर

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान( रिम्स) अस्पताल के कैदी वार्ड से दो कैदी के फरार होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़कर वहां से भाग गये। फरार कैदियों में गुमला निवासी अमित उरांव और हजारीबाग निवासी मशरूर आलम खान बताया जा रहा है।

अमित उरांव उग्रवादी बताया जा रहा है। अमित पर सीएलए एक्ट दर्ज है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 2:30 बजे दोनों कैदी बाथरूम के खिड़की का ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ग्रिल खराब था। इसी का फायदा दोनों कैदियों ने उठाया।

गुमला जेल से उग्रवादी अमित उरांव और हजारीबाग से मशरूर आलम खान को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया था। दोनों को कैदी वार्ड में रखा गया था। दोनों का इलाज मेडिसिन के डॉक्टर कर रहे थे। उग्रवादी अमित को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मशरूर आलम खान को हजारीबाग पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों के फरार होने की सूचना गुमला और हजारीबाग पुलिस को भी दे दी गयी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Congress में नेतृत्व का संकट: आखिर क्यों नहीं मिल रहा विधायकों को नेता?

थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कैदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nissan Gravite: आज भारतीय बाजार में दस्तक, Maruti Ertiga को मिलेगी जोरदार चुनौती

Nissan Gravite: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और धमाकेदार एंट्री के लिए मंच तैयार...

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम में ‘अनबन’ पर सूर्या ने खोला राज, T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धोया!

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम में अनबन की अफवाहों पर सूर्यकुमार यादव ने दिया...

गूगल डूडल: बिग एयर फ़्रीस्टाइल स्कीइंग की रोमांचक दुनिया

Google Doodle: आज का गूगल डूडल सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि कला, खेल और...

मंगलवार को भारतीय Stock Market में गिरावट का रुझान: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

Stock Market: मंगलवार, 17 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने एक सतर्क शुरुआत की,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें