मई,11,2024
spot_img

शहनाई के बीच मातम… दूल्हे की कार हुई बेकाबू, 5 लोगों को रौंदा, दो महिलाओं की मौत, दुल्हन को छोड़ दुल्हा फरार

spot_img
spot_img
spot_img
गोपालगंज में बड़ा हादसा हो गया है। जहां, एक शादी के दौरान बेकाबू हुई दूल्हे की कार ने सात लोगों को रौंद दिया है। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, पांच लोग जख्मी हैं। हादसा उस शादी समारोह के दौरान हुआ जहां दूल्हे की कार बेकाबू हो (Uncontrollable car crushed 7 people, 2 died) गई।

 

जानकारी के अनुसार,जहां बीती रात लक्ष्मीपुर गांव एक बड़ा हादसा गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई जहां दूल्हे की बेकाबू हुई कार ने वहीं पर खटिया पर सो रही महिलाओं सहित सात लोगों को कुचल डाला। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद दुल्हनिया लेने जा रहा दूल्हा शादी छोड़कर फरार हो गया।

मृतक महिलाओं की पहचान देवनाथ भगत की 70 वर्षीय पत्नी रामावती देवी और राजेंद्र भगत की 60 वर्षीय पत्नी ललिता देवी है। वहीं, सदर अस्पताल से जिन महिलाओं को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। उनमें रामायण भगत की पत्नी गौदी देवी, गोरख भगत की पत्नी मनोरमा देवी और हृदया भगत की पत्नी विदांती देवी शामिल हैं।

शादी समारोह में शामिल लोगों ने बताया कि लक्ष्मीपुर गांव के सलीम मियां की बेटी की शादी थी। उसकी बारात आई थी, महिलाएं दूल्हा देखने गई थी। कुछ महिलाएं वहीं खाट पर बैठी थीं। इसी दौरान बेकाबू कार ने चारपाई पर बैठी महिलाओं को रौंद दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Singhwara News| सिंहवाड़ा में बेल तोड़ने के दौरान नाचीं करंट, Simri के Mohan Sah की मौत

कार की चपेट में सात लोगों के आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद शादी में अफरातफरी के बीच हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी दूल्हा फरार चल रहा है। शादी में हुई इस घटना के बाद से खुशियां मातम में बदल गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें