मई,11,2024
spot_img

अनियंत्रित ट्रक ने 4 मजदूरों को रौंद, 3 की ऑन द स्पॉट मौत, चौथे की हालत नाजुक, विरोध में घंटों हंगामा, सड़क जाम

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा-गया पथ पर केवट नगर के पास अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंद दिया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शहर के शोभमंदिर के समीप घटी है। विरोध में ग्रामीणों ने नवादा – गया सड़क को जाम कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची है और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रही है।

घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने सड़क जामकर गया-नवादा पथ की यातायात को घंटों बाधित कर दिया। नवादा के बीडीओ अंजनी कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों से बात कर सड़क जाम हटवाया। उन्हें तत्काल मुआवजे की राशि भी मुहैया कराई गई।

पुलिस के मुताबिक अनियंत्रित ट्रक ने गुरुवार सुबह नवादा में हुए हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक गया की तरफ से नवादा आ रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई है। सभी लोग मंडी में काम करने के लिए नवादा जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन का चालक इन मजदूरों से मंडी जाने का रास्ता पूछ रहा था, तभी बेकाबू ट्रक ने उन चारों को रौंद डाला।

सभी मजदूर केवट नगर के रहने वाले हैं। मृतकों में प्रह्लाद कुमार (17), समीर कुमार (26), आकाश कुमार (15) शामिल हैं। तीनों नगर परिषद वार्ड संख्या 36 के रहने वाले थे।

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रशासन के अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाया।

जानकारी के अनुसार,तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को रौंद दिया है। जिसमें तीन मजदूरों की की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार करीब 3 बजे चारों मजूदरी के लिए सब्जी बाजार जा रहा था।

तभी गया की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक चारों मजदूरों को रौंदते हुए आगे निकल गई। ग्रामीणों ने बताया कि ये मजदूर प्रतिदिन मजदूरी के सब्जी बाजार जाता था जहां वाहनों से सब्जी उतारने चढ़ाने का काम करते थे।

वहीं मजदूरों को रौंदने के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया है। वहीं मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जमकर नारेबाजी की जा रही थी।

सोभिया कृषि फॉर्म के समीप सब्जी मंडी जाने के लिए कई मजदूर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने चार मजदूरों को रौंद दिया। इसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Katihar Crime News| पेट्रोल पंप मालिक को घेरा, रॉड से पीटा, डेढ़ लाख कैश लूटकर अपराधी फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें