मई,18,2024
spot_img

योग करने के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ी, मंच पर अचानक लड़खराए, लोगों ने सोफे पर बैठाया, नहीं कर पाए योग

spot_img
spot_img
spot_img

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना के हाजीपुर में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई।

योग करने के दौरान तबीयत बिगड़ने के दौरान उन्हें पकड़कर सोफे पर बैठाया गया। बताया जा रहा है कि योग दिवस के मौके पर वे कोनहारा घाट पर आयोजित योग शिविर में पहुंचे थे।

पशुपति कुमार पारस का कहना है कि गाड़ी के गड्ढ़े में पड़ जाने के चलते यह परेशानी हुई है। तबीयत खराब होने के चलते वे योग नहीं कर पाए। अब दिल्ली में उनका इलाज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Radiance Classes News| 10th और 12th Board Exam में दिखा 90% का दम, Director Captain AK Jha ने कहा All the Best

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बुधवार सुबह वैशाली जिले के हाजीपुर में नहारा घाट स्थित योग शिविर पहुंचे। जहां कुछ देर तक उन्होंने योगाभ्यास भी किया और कई तरह के आसन किए। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक लड़खड़ाने लगे।

आसपास योग कर रहे लोगों ने उन्हें बेसुध होते देखकर संभाला और सोफे पर बैठाया। उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी गई। स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज करवाया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी हो रही है। हालांकि योग का कार्यक्रम बाधित नहीं हुआ और पूरा कार्यक्रम विधिवत चला।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| अच्छी बारिश के संकेत...La-Nina Coming Via Purnia...चंद दिन शेष...Monsoon की Bihar में समय से पहले Grand Entry

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी तबीयत पहले से खराब थी। पटना के डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। अब वो दिल्ली एम्स में अपनी जांच कराएंगे।

उन्होंने कहा कि योग दिवस का इतना महत्वपूर्ण प्रोग्राम था, इसलिए वह चले आए थे. तबीयत बिगड़ने के बाद सहयोग से पशुपति कुमार पारस को मंच से उतारा गया और फिर वह वापस पटना चले गए।

हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित नेपाली छावनी मंदिर के पीछे विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावा वैशाली डीएम यशपाल मीणा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News| आइसक्रीम खाती दो साल की मासूम घर से निकलीं...दीन्ही से लौटी लाश...

पारस ने बताया कि योग दिवस का इतना महत्वपूर्ण कार्यक्रम था। चिकित्सा के बाद वे वापस पटना लौट गये। अब उनका इलाज दिल्ली एम्स में कराया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें