back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

अज्ञात फोन…सर जल्दी कीजिए, Patna-Gaya MEMU Special Train में बम है, फिर क्या था…?

उधर, पटना जंक्शन को बम से उड़ने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां पटना जंक्शन पर गया-पटना सवारी गाड़ी में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। ये सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पटना जंक्शन पर रेल गाड़ी की सघन जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एक सवारी ट्रेन में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। ट्रेन में बम की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस अलर्ट हो गई है। सवारी गाड़ी के पटना जंक्शन पहुंचने के बाद उसकी सघन जांच की जा रही है।

- Advertisement -

गया-पटना सवारी गाड़ी में बम की खबर के बाद पटना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम और रेल पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान पहुंचे हैं। पूरी ट्रेन को सर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ स्टेशन परिसर में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar AC Buses: होली-ईद पर घर आने वालों के लिए खुशखबरी: बिहार AC Buses ने शुरू की स्पेशल सेवा, किराए में भारी छूट! पढ़िए... 4 राज्यों के लिए स्पेशल परिचालन

पटना जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डॉग स्क्वायड की टीम ट्रेन को सर्च करने में लगी हुई है। मौके पर रेलवे पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं। स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार,पटना जंक्शन पर एक बार फिर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम बम और डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रेन और पटना रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच कर रही है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पटना-गया मेमू स्पेशल ट्रेन में बम होने की सूचना दी है। इसके बाद रेल पुलिस अलर्ट हो गई है। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ट्रेन और पटना रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गया से पटना आ रही मेमू ट्रेन 03338 में बन रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के नाम से एक शख्स ने जहानाबाद रेल थानाध्यक्ष को ट्रेन में बम रखे जाने की सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन के पटना जंक्शन पहुंचते ही इसकी जांच शुरू कर दी गई। रेल प्रशासन की तरफ से डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेन की सभी बोगियों की जांच की, लेकिन अभी तक ट्रेन में बम होने की खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

इधर,पटना जंक्शन को बम से उड़ने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।रेल एसपी अमरितेंदु शेखर ठाकुर के अनुसार,आपसी रंजिश में बहन के बॉयफ्रेंड को फसाने के लिए साजिश रचने के लिए आरोपी ने प्रेमी के मोबाइल नंबर से फोन किया था। जिस सिम से 13 अक्टूबर को कॉल किया गया था, वह छपरा के दिघवारा के पवन के नाम से है। वह छात्र है। उसने सिम अपने चचेरे भाई जितेंद्र को दिया था।

यह भी पढ़ें:  Patna News: आईपीएस सुनील नायक को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, आंध्र प्रदेश पुलिस की अर्जी ख़ारिज

जितेंद्र ने यह सिम अपनी प्रेमिका को दे दिया। प्रेमिका के परिजन जितेंद्र से नाराज चल रहे थे। प्रेमिका का भाई तमिलनाडु में रहता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पटना आ रहा है। उसे पटना में पूछताछ की गई तो सारी कहानी सामने आई।

बक्सर में हुए रेल हादसे के दौरान जारी हेल्पलाइन पर कॉल कर झूठी और भ्रामक खबर दी। पुलिस ने धमकी में यूज किए गए मोबाइल को बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: सेमीफाइनल का रास्ता हुआ मुश्किल, टीम इंडिया के लिए क्या हैं आगे के ‘समीकरण’?

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं!...

कैफ ने उठाई बुमराह के इस्तेमाल पर उंगली, क्या रोहित की कप्तानी होती तो तस्वीर कुछ और होती?

Jasprit Bumrah: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम...

संसद में Sarkari Naukri पाने का शानदार मौका: ऐसे करें तैयारी और आवेदन

Sarkari Naukri: हर युवा का सपना होता है एक प्रतिष्ठित और सुरक्षित सरकारी नौकरी...

जसप्रीत बुमराह के गलत इस्तेमाल पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित की कप्तानी की दिलाई याद

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस सदमे में हैं! साउथ अफ्रीका के खिलाफ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें