back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर के गायघाट में बवाल, कंस्ट्रक्शन कंपनी के डंपर से कुचलकर 2 लोगों की मौत पर आगजनी, वाहनों को फूंका, लाठीचार्ज, कैंप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुजफ्फरपुर के गायघाट से बड़ी खबर है जहां गायघाट थाना के भूसरा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के डंपर गाड़ी से दो लोगों मणिपुर भूसरा के स्व. राम प्रवेश सिंह के पुत्र 42 साल के जय किशोर उर्फ बऊआ जी वहीं 32 वर्षीय स्व.सकल पासवान के पुत्र मृत्युंजय पासवान की कुचलने से मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है।

- Advertisement -

वहीं, आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा व पीड़ित परिवार की नौकरी की मांग को लेकर मझौली कटरा पथ जाम कर दिया। वहीं दो लोगों को कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ी से कुचलने से हुई

- Advertisement -

मौत की खबर से आहत आक्रोशित ग्रामीणों ने भूसरा सियारी पुल के समीप कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक छोटे कैंप में आग लगा दी जहां कंपनी की दो तीन गाड़ी व अन्य समान धू-धू कर जलने लगे।

- Advertisement -

इसके बाद आयी गायघाट पुलिस ने पहले लोगों को समझाया फिर लाठी चार्ज व हवाई फायरिंग कर भीड़ को हटा सड़क जाम हटाया। वहीं जल रही गाड़ी व बेश कैंप को बुझाने में जुटी है, स्थिति अनियंत्रित है। गायघाट सहित कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेश कैंप में आग लगा दी है।इसमें चार पांच गाड़ी आगजनी की शिकार होकर खाक हो गई। इस दौरान आग बुझाने पहुंची अग्निशमन टीम के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर नोक झोंक की।

रात के अंधेरे में जाम व आक्रोशित ग्रामीणों को देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर दी जिसके बाद लोगो का आक्रोश और बढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी हवाई फायरिंग होते देख लोग भाग खड़े हुए जिसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।

घटनास्थल से कई बाइक को भी जब्त किया गया है। वहीं, घटना के बाद पूरा भूसरा पुलिस छावनी में बदल गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: होली के दिन मधुबनी में MUDER, देवर के बेटे ने भाभी को मारी गोली, पढ़िए... हत्या, दर्दनाक मंजर और फुलपरास!

जानकारी के अनुसार, बीती रात एक बाइक दुर्घटना पर भूसरा चौक पर लोगों भीड़ जुटी थीं। इसी बीच कटरा से मझौली की तरफ आ रही मझौली चोरौत एनएच सड़क निर्माण

कंपनी राम कृपाल कंस्ट्रक्शन की मिक्चर मशीन की बड़ी गाड़ी आई, जिसे लोगों ने साइड करा बाइक दुर्घटना का हवाला देकर रोक दिया।

यह भी पढ़ें:  Mehbooba Mufti Protest: महबूबा मुफ्ती ने किया अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन, जलाए ट्रम्प और नेतन्याहू के पोस्टर

वहीं, बाइक सवार को उठाकर भेजने लगे उसी बीच कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिक्चर मशीन वाली गाड़ी के चालक ने गाड़ी स्टाट कर सीधे तेजी से बढ़ा दिया। इसमें तीन चार लोग तो सड़क पर से अनियंत्रित गाड़ी देख भाग निकले पर दो लोग भागते तबतक गाड़ी उनको कुचलते भाग निकली।

जहां मौके पर ही मणिपुर भूसरा के जय किशोर उर्फ बऊआ जी व मृत्युंजय पासवान की कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ी से कुचलने के दौरान मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:  Vaishali News: 3 महीने पहले रोजगार के लिए दुबई गए अर्जुन की युद्ध में दर्दनाक मौत, पढ़िए...पत्नी को वो अंतिम कॉल और सन्नाटा!

अनियंत्रित गाड़ी दो लोगों को कुचलते मझौली होते हुए भागते मैठी टोल प्लाजा पर पीछा करते ग्रामीणों ने पकड़ा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया।

वहीं दो लोगों को कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ी से कुचलने से हुई मौत की खबर से आहत आक्रोशित ग्रामीणों ने भूसरा सियारी पुल के समीप कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक छोटे कैंप में आग लगा दी जहां कंपनी की दो तीन गाड़ी व अन्य समान धू-धू कर जलने लगे।

इसके बाद आयी गायघाट पुलिस ने पहले लोगों को समझाया फिर लाठी चार्ज व हवाई फायरिंग कर भीड़ को हटा सड़क जाम हटाया। वहीं जल रही गाड़ी व बेश कैंप को बुझाने में जुटी है, स्थिति अनियंत्रित है। गायघाट सहित कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 5 मार्च 2026, कर्क सहित सभी राशियों का ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीलाओं में हर पल ग्रहों की चाल और...

गर्मी से राहत: जानें सही AC Technology कैसे बचाएगी आपकी जेब!

AC Technology: दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) खरीदना...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के अगले स्तर के...

राज कपूर की अनसुनी प्रेम कहानी: जब परिवार और प्यार के बीच फंसे थे शोमैन!

Raj Kapoor News: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की प्रेम कहानी आज भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें