spot_img

शादी का मंडप सजाकर सुबह-सुबह घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या…गोलियों से छलनी लाश जंगल में मिलने बबूला लोगों का हंगामा, सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

नवादा, देशज टाइम्स। शादी का मंडप सजाकर सुबह-सुबह घर लौट रहे युवक सनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों से छलनी लाश जंगल में मिलने से बबूला लोगों ने जमकर हंगामा किया। सड़क जाम करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -

मामला रूपौ थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव का है जहां रविवार की सुबह अपराधियों ने एक युवक कौवाकोल थाने के मनसागर गांव निवासी अरविंद साव के पुत्र सनी कुमार को गोलियों से भूनकर मार डाला। हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। अपराधियों के सनी को चार गोली दाग दी। सनी की लाश रूपौ थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव के जंगल से पुलिस ने बरामद करते हुए आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं, विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में Road Accident बारात में जा रहे चचेरे भाइयों को मौत ने रौंदा, 2 की मौत, शादी का जश्न मातम में बदला

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इससे पहले लोगों ने सड़क जाम करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कौवाकोल से नवादा आवागमन करने वाली सड़क पर शव रखकर लोग जमकर नारेबाजी की करने लगे।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर शांत कराया। कार्रवाई का भरोसा दिया। सनी मंडप सजाने का काम करता था। शनिवार को मंडप सजाने के लिए घर से निकला और सजाकर आ रहा था कि सुबह उसकी हत्या हो गई। हत्या के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी थी।

बताया जा रहा है कि सनी शादी समारोह में मंडप सजाने गया हुआ था। सुबह में सूचना मिला की युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है.जब ग्रामीणों को युवक की गोली मारकर हत्या होने की सूचना मिली तो आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने कौवाकोल नवादा पथ को जाम कर दिया। हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

एसआई परमेश्वर महतो ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाए हैं। लगभग एक घंटा तक आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। वजह को खंगाल रहे हैं। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET Exam Muzaffarpur: आज 25 केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, जानें पूरी तैयारी और नियम

NEET Exam Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर प्रशासन ने...

Bihar News: सीतामढ़ी, चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और अररिया के DM -SP को आया गृह विभाग का पत्र, पढ़िए बिहार की नेपाली बहुओं के...

नेपाली महिला नागरिकता: भारत-नेपाल सीमा पर 'बेटी-रोटी' का रिश्ता तो पुराना है, लेकिन अब...

Vaishali News: वैशाली थाना प्रभारी की शराब माफिया से ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, SP ने उतर ली वर्दी, सस्पेंड

बिहार शराबबंदी: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कुछ पुलिसवाले ही इसे पलीता लगा...

Bihar News: ग्रामीण पुल से बदल रही Darbhanga, Samastipur और चंपारण, पढ़िए – कोसी-गंडक के कहर पर भारी पड़ रहे पुल, 280 गांवों को...

ग्रामीण पुल: उत्तर बिहार के वो गांव जो हर साल कोसी, गंडक, बागमती और...