

Vaishali Wanted Criminals: अपराध की दुनिया में अपने काले कारनामों से दहशत फैलाने वाले 12 शातिर अपराधियों पर वैशाली पुलिस ने नकेल कसने की तैयारी कर ली है। इन कुख्यात चेहरों की गिरफ्तारी के लिए अब इनाम की घोषणा की गई है, जिसके बाद हड़कंप मचना तय है।
वैशाली वांटेड क्रिमिनल्स की धर-पकड़ तेज
Vaishali Wanted Criminals: वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने जिले के उन 12 कुख्यात अपराधियों की सूची जारी की है, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी सिहाग ने स्पष्ट किया कि इन दुर्दांत बदमाशों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी या आम नागरिक को यह नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि वे बिना किसी भय के जानकारी साझा कर सकें। इसके लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं: 9031826900, 06224-272100 एवं 9262395031।
जारी सूची के अनुसार, वैशाली पुलिस द्वारा वांछित ये अपराधी निम्नलिखित हैं:
- मोहम्मद सैयद (पिता: एनुल उर्फ नुकुल खलीफा): कटहरा थाना क्षेत्र के मझिया हासमी चौक निवासी। एक कांड में वांछित, आर्म्स एक्ट, डकैती और लूट सहित छह मामले दर्ज।
- दीपक कुमार (पिता: शंकर पंडित): सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी निवासी। एक कांड में वांछित, आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज।
- राज नंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर (पिता: चंद्रशेखर राम): दिघी कला पश्चिमी, सदर थाना निवासी। दो कांडों में वांछित, आर्म्स एक्ट व डकैती सहित 15 मामले दर्ज।
- राज विवेक उर्फ फिरंगी (पिता: बृजभूषण सिंह): बलवा कुंवारी, सदर थाना निवासी। एक कांड में वांछित, आर्म्स एक्ट, लूट और डकैती सहित 10 मामले दर्ज।
- दिलीप राम (पिता: ललन राम): बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर निवासी। एक कांड में वांछित, आर्म्स एक्ट, लूट व डकैती सहित पांच मामले दर्ज।
- छोटू कुमार उर्फ इंद्रजीत कुमार (पिता: चंदेश्वर राम उर्फ बुलकी): पातेपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर निवासी। दो कांडों में वांछित, आर्म्स एक्ट, लूट-डकैती सहित पांच मामले दर्ज। ये सभी इनामी अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
- कुणाल कुमार उर्फ दीवानी (पिता: सीताराम सिंह): बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली निवासी। एक कांड में वांछित, आर्म्स एक्ट, हत्या और मद्य निषेध अधिनियम सहित पांच मामले दर्ज।
- कुंदन कुमार उर्फ तुफानी (पिता: सीताराम सिंह): बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली निवासी। एक कांड में वांछित, आर्म्स एक्ट, हत्या व मद्य निषेध अधिनियम सहित चार मामले दर्ज।
- मोहम्मद इम्तेयाज (पिता: तुस्तफा उर्फ बुटन): बलिगांव थाना क्षेत्र के बहाउदीन निवासी। एक कांड में वांछित, आर्म्स एक्ट व डकैती सहित तीन मामले दर्ज। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1 और हम आपको ऐसे ही सटीक ख़बरें देते रहेंगे।
- महेंद्र राय (पिता: भूखल राय): बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी। एक कांड में वांछित, एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मामले दर्ज।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम
बेलसर थाना क्षेत्र के जतकौली निवासी राणा कुमार (पिता: देवनंदन पासवान) एक कांड में वांछित हैं और आर्म्स एक्ट व डकैती सहित तीन मामले दर्ज हैं। बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चकनई निवासी सनी कुमार (पिता: रत्नेश राय) दो कांडों में वांछित हैं तथा आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट सहित पांच मामले दर्ज हैं। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि इन इनामी अपराधियों के संबंध में कोई भी ठोस सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। यह मुहिम वैशाली में अमन-चैन स्थापित करने में सहायक होगी, ऐसा पुलिस प्रशासन का मानना है।


