मई,20,2024
spot_img

शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की सुपौल हादसे में, वाहन ने कुचला, Death On The Spot

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल से बड़ी खबर है जहां बीती रात दो बाइक सवारों को वाहन ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के कुमहैट पुल के पास की है, जहां सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत के महेशपुर वार्ड दो निवासी निवासी मृतक चौटी शर्मा और सूरज कुमार कामत दोनों लोग किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, दोनों अपने घर से मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव अपने रिश्तेदार खरखन कामत के यहां शादी समारोह में गए थे। वहां से रात करीब बारह बजे बाइक से वापस महेशपुर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल सदर थाना क्षेत्र के कुमहैट पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा के केवटी बूथ 187, दो हिरासत में

घटना के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हालांकि किस वाहन से हादसा हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है।

बाद में सदर पुलिस ने युवकों के परिजन को हादसे की जानकारी दी। साथ ही शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सूरज अविवाहित था। तीन भाई में सबसे छोटा था। दूसरा, मृतक चौठी शर्मा की शादी हो गई थी। इसके तीन छोटे बच्चे थे। चौठी शर्मा के एक भाई की मौत बीमारी के कारण बीस दिन पहले हो गई थी। अब दूसरे की भी मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections News|Saran Seat News|...5th Phase Voting में हाई प्रोफाइल सीट पर बूथ Capturing की बड़ी Entry

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें