back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

Darbhanga में मॉनिंग वॉक कर रहे युवकों को वाहन ने कुचला, 2 की ऑन द स्पॉट मौत, 5 युवक जख्मी, 1 की हालत नाजुक, PMCH रेफर

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो, देशज टाइम्स....अब चलेंगी पाठकों की खबरों वाली गांधीगीरी, बहुत जल्द DeshajTimes.In, सिर्फ आपके लिए, अब हर खबर, आपके साथ, आपके नाम से, आपके बीच, रिपोर्टर भी आप, पाठक भी आप...बहुत जल्द, पढ़िए जाग जाइए देशज टाइम्स...

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा के पतौर ओपी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मॉर्निंग वॉक से लौट रहे युवकों को वाहन ने रौंद डाला है। इसमें दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, पांच युवक जख्मी हैं। इन जख्मियों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पतोर थाना ओपी क्षेत्र में फेकला-पटोर पथ पर होरालपट्टी गांव के निकट मॉर्निंग वॉक कर सड़क किनारे बैठे आधा दर्जन से अधिक युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। इसमें दो युवकों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है।

- Advertisement -

वहीं, पांच युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। एक युवक को इलाज के क्रम में पीएम सीएच रेफर कर दिया गया। अन्य घायलो का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
मृतक की पहचान पतोर थाना क्षेत्र रमपुरा निवासी हरेराम मुखिया के पुत्र नीतीश मुखिया 16 वर्ष जबकि सतीश मुखिया 14 वर्ष बताया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Job Camp: 8वीं, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 21,500 रुपये की सीधी नौकरी, जानें पूरी डिटेल

दोनो मृतक आपस में दोनों भाई बताए जाते हैं। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी युवक सुभाष मुखीया के पुत्र राजू मुखिया स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते पतोर थाना व बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

इस संबंध में स्थानीय मो. कादिर ने बताया कि अहले सुबह सभी बच्चे दौड़ लगा रहे थे इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने इन युवकों को रौदते हुए फरार हो गया है।

इस घटना में गांव के ही दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Train Accident: दरभंगा में अमृत भारत एक्सप्रेस बनी काल, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, शव के उड़े चिथड़े

इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी साथी सचिन कुमार ने बताया कि हनलोग गांव के रास्ते पर टहल रहे थे इस दौरान पीछे एक तेज गति टेम्पो सभी को रौंदते हुए भाग गया।

जबतक हम लोग कुछ समझ पाते तबतक दो लडकों की मौत गई थी। जबकि टेम्पो वाला फरार हो गया । आस पास के लोगों की मदद से घायल लोगो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Elections: बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट पर फंसा पेंच, किंगमेकर की भूमिका में ओवैसी!

इस सम्बंध में पतोर थानाध्यक्ष ने कहा को दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीँ दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market हाहाकार: निवेशकों के 7.55 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या है गिरावट की मुख्य वजह?

Stock Market: तीन दिनों की लगातार बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते...

PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक सुविधा वाला UPI Payment, 5000 तक का भुगतान अब एक टच से!

UPI Payment: डिजिटल भुगतान के बढ़ते दायरे में फिनटेक कंपनियों का नवाचार लगातार जारी...

छोटे बच्चों की पढ़ाई बनेगी मजेदार: NCERT e-Magic Box ऐप से AI करेगा बच्चों का मार्गदर्शन

NCERT e-Magic Box: आज के डिजिटल युग में, बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों...

Munger News: ₹1500 ने ली युवक की जान, उधार के पैसे मांगना पड़ा महंगा, सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

Munger News: इंसानियत की कीमत जब चंद रुपयों से भी सस्ती हो जाए, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें