back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव निकले घूसखोर, 50 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा, पटना ले गई टीम

spot_img
- Advertisement -

बिहार में फिर एकबार घूसखोर अधिकारी पकड़े गए हैं। गया में टेकारी के BEO संजीव कुमार को घूस लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पटना से आइ विजलेंस की टीम ने पचास हजार रुपया रिश्वत लेते संजीव कुमार को पकड़ा और गिरफ्तार करके अपने साथ ले गयी।

- Advertisement -

निगरानी की टीम पटना मुख्यालय से गया पहुंची और प्रखंड संसाधन केंद्र टिकारी के कार्यालय कक्ष से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। निगरानी ने शिकायत मिलने के बाद ये कार्रवाई की है और जाल बिछाकर डीइओ को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि टिकारी के चैता मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने निगरानी में शिकायत दर्ज की थी।

- Advertisement -

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपनी शिकायत में निगरानी को कहा था कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यह प्रस्ताव रखते हैं कि अगर वो रिश्वत की राशि दे देंगे तो विद्यालय का निरीक्षण करने बार-बार वो नहीं आएंगे। विद्यालय के भवन निर्माण कार्य करने देने के लिए भी रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया गया था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CO Strike: बिहार सीओ स्ट्राइक से राजस्व कार्य ठप, CO V/s सरकार की आर-पार में कौन सच, कौन झूठ?

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गया जिले के टिकारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) संजीव कुमार को पचास हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक आलोक राज ने दी है।

मध्य विद्यालय, चैता, टिकारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने बीइओ संजीव कुमार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को शिकायत की थी , जिसमें बताया गया था कि बीइओ विद्यालय भवन निर्माण और बार-बार विद्यालय का निरीक्षण नहीं करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। ब्यूरो ने शिकायत की जांच कराई और पुष्टि होने पर छापामारी टीम का गठन‌ किया।

डीएसपी गौतम कृष्ण के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने मंगलवार को बीइओ को दबोचने के लिए जाल बिछाया। प्रखंड संसाधन केंद्र,टिकारी के कैंपस में बीइओ जब शिक्षक जितेन्द्र कुमार से रिश्वत ले रहे थे,तब उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपों का सत्यापन करने पटना से निगरानी की टीम गया पहुंची। निगरानी की टीम ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया। इसके बाद टिकारी के टिकारी के बीइओ को पचास हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। निगरानी की टीम घूसखोर अधिकारी को लेकर पटना रवाना हुई जहां कोर्ट में पेशी होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UAE में Online Education जारी: दो और हफ्तों तक घर से होगी पढ़ाई, छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता

Online Education: दुनिया के बदलते हालात का असर अब शिक्षा पर भी गहरा दिख...

‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना की धमाकेदार वापसी: क्या रणवीर सिंह पर फिर भारी पड़ेगा ‘रहमान डकैत’?

Dhurandhar 2: सिनेमा के गलियारों में फिर से एक भूचाल आने वाला है, जिसने...

Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष का दिव्य आरंभ और मां दुर्गा का पूजन

Chaitra Navratri 2026 Chaitra Navratri 2026: हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा...

Jasprit Bumrah: बीसीसीआई के नए कॉन्ट्रैक्ट से जसप्रीत बुमराह को बड़ा झटका, बोर्ड एक्शन में!

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट में अपने यॉर्कर और स्विंग से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें