back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी 2.20 लाख रिश्वत लेते चढ़ा विजिंलेंस के हत्थे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में फिर एक घूसखोर आया पकड़ में। निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट अधिकारी सारण के गड़खा प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह को 2 लाख 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटना से गई निगरानी ब्यूरो की टीम ने आज किराए के मकान से रिश्वतखोर को गिरफ्तार किया है। अब उसे मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Indian Railway: अब ट्रेन छूटने का डर नहीं, बोर्डिंग स्टेशन बदलना हुआ आसान!

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की यह कार्रवाई उमेश कुमार की शिकायत पर हुई है जिसमें विनोद कुमार सिंह ने दो लाख की मांग की थी। इस राशि से मनरेगा की योजनाओं का बकाया बिल विनोद क्लियर करते।

- Advertisement -

निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि उमेश कुमार नामक शख्स ने शिकायत की थी। आरोप था कि मनरेगा की 3 योजनाओं में 10 लाख रुपए के बिल भुगतान के एवज में 20% कमीशन की मांग की जा रही है. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह एवं रोजगार सेवक की ओर से रिश्वत मांगी जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Bhumi: बिहार भूमि में बड़ा बदलाव: CO को प्रमोशन, DCLR को ₹50 हजार

सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने का आरोप प्रमाणित पाया गया .इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक समीर चंद्र झा के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया. जिसमें विनोद कुमार सिंह को रंगे हाथ ₹220000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद है मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की अदालत में पेश किया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: ‘जीरो’ पर आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा पर कप्तान सूर्या का बड़ा भरोसा!

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट के रोमांचक सफर में जहां हर मैच एक नई कहानी...

अपनी बाइक को हमेशा नया बनाए रखने के लिए जानें बेहतरीन Bike Maintenance टिप्स!

Bike Maintenance: अगर आप भी अपनी प्यारी बाइक या स्कूटर को हमेशा नए जैसा...

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान: सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान ने भरी हुंकार!

Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें