back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga डबल इंजीनियर मर्डर में सजा काट रहा Vikas Jha उर्फ कालिया तिहाड़ से पहुंचा Bihar

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार का कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया को दिल्ली के तिहाड़ जेल से बिहार वापस लाया गया है। कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया दरभंगा के रहने वाले डबल इंजीनियर मर्डर केस मामले में सजा काट रहा है। मगर, उसका आतंक तिहाड़ में रहकर भी कम नहीं हुआ। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

शुक्रवार की रात को भारी सुरक्षा के उसे सीतामढ़ी लाया गया। आज शिवहर कोर्ट में उसको पेश किया जाएगा। उसे 15 दिनों के प्रोडक्शन वारंट पर सीतामढ़ी लाया गया है। बीते रात को उसे सीतामढ़ी जेल ही बंद रखा गया था।

- Advertisement -

सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि शिवहर के एक केस में शनिवार को उसकी पेशी है। शाम में यहां पहुंचने पर सुरक्षा कारणों से उसको रात में शिवहर जेल में शिफ्ट कराने का जोखिम नहीं उठाकर सीतामढ़ी मंडल कारा में ही रखा गया।

- Advertisement -

शनिवार सुबह उसको शिवहर ले लाया गया है। शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने फोन पर हुई बातचीत में उक्त अपराधी के शिवहर में पेशी के लिए लाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एक केस में उसकी पेशी है।

कालिया को ट्रेन से उतारे जाने से पहले ही पूरा स्टेशन परिसर फोर्स से घिरा हुआ था। उसको एसटीएफ अपने साथ ले आई है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ट्रेन के पहुंचने से पहले से ही स्टेशन पर लाव-लश्कर के साथ तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया दरभंगा के रहने वाले डबल इंजीनियर मर्डर केस मामले में सजा काट रहा है। उसका आतंक इतना ज्यादा है कि तिहाड़ जेल में बंद रहते हुए उसने शिवहर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नारायण सिंह की हत्या करवा दी है।

यह भी पढ़ें:  Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम पर मदनी बोले यह 'धार्मिक स्वतंत्रता पर खुला हमला'- अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों पर 'एकतरफा और दबावपूर्ण' फैसला

ऐसा कहा जाता है कि अपने नजदीकी संतोष झा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने नारायण सिंह की हत्या करवाई थी। उसके पास से एके 56 बरामदगी तथा अवधेश झा की हत्या की हत्या मामले में उसे आज शिवहर कोर्ट में पेश होना है।

दरअसल गैंगस्टर संतोष झा की सीतामढ़ी कोर्ट में गोलियों से भुनकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद बदला लेने के लिए विकास झा उर्फ कालिया ने कई लोगों की हत्या करवाई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के कराटे सितारों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक

हैरानी की बात यह है कि सारी हत्या की घटना को उसने तिहाड़ जेल में बंद रहते हुए अंजाम दिया है। हत्या की जिम्मेवारी खुद कालिया ने ली है। शुक्रवार की शाम विकास झा उर्फ कालिया को एसटीएफ की टीम ट्रेन से सीतामढ़ी पहुंची थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें