मई,18,2024
spot_img

Madhubani में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का लाठी-डंडा और फरसा से जानलेवा हमला, वाहन में तोड़फोड़, 3 पुलिस पदाधिकारी जख्मी,

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी के राजनगर से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक वारंटी की खोज में पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पुलिस टीम पर लाठी-डंडा और फरसा से हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिस पदाधिकारी चोटिल हो गए। वहीं मौके का फायदा उठाकर वारंटी फरार हो गया।

लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया और हुए गश्ती वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में पुअनि सुनील कुमार, पुअनि आदित्यनाथ सिंह व सअनि राधाकृष्ण प्रसाद चोटिल हो गए। तीनों चोटिल पुलिस पदाधिकारी का इलाज राजनगर सीएचसी में कराया गया।

राजनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला से अफरा-तफरी का लाभ उठाते हुए कोर्ट वारंटी चकदह मंसूरी टोला निवासी मो.अली फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत राजनगर थाना में पुअनि सुनील कुमार के बयान पर कोर्ट वारंटी मो.अली सहित 15 ज्ञात तथा 25-30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह मंसूरी टोला में एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची राजनगर थाना के छापेमारी दल पर वारंटी के स्वजन और आसपास के लोग टूट पड़े। लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए लाठी, डंडा और फरसा से पुलिस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया और हुए गश्ती वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस घटना में सुनील कुमार, आदित्यनाथ सिंह व राधाकृष्ण प्रसाद चोटिल हो गए। तीनों चोटिल पुलिस पदाधिकारी का इलाज राजनगर सीएचसी में कराया जा रहा है। वहीं, इस ममाले में दो आरोपित चकदह मंसूरी टोला निवासी मो. अनवर और मो.निसार को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खुटौना में किशोर पर चढ़ गया Tracktor का चक्का, मौत

थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपितों पर कोर्ट वारंटी मो.अली को भगा दिए जाने का आरोप है। छापेमारी दल में पुअनि सुनील कुमार, आदित्यनाथ सिंह व अभिमन्यु शर्मा तथा सअनि राधाकृष्ण प्रसाद सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

इधर, इस मामले को लेकर राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह मंसूरी टोला में एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची राजनगर थाना के छापेमारी दल पर वारंटी के स्वजन और आसपास के लोग टूट पड़े। लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए लाठी, डंडा और फरसा से पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को खदेड़ते व वाहन को क्षतिग्रस्त करने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें