spot_img

महिलाओं के साथ वार्ड सदस्य और पंचायत सचिव कर रहा था शराब पार्टी…आपत्तिजनक हालात में 2 महिलाओं समेत 5 अरेस्ट

जो दो महिलाएं पकड़ाईं हैं वह दूसरे जिले की है। पुलिस इनकी जड़ तलाश कर रही है। साथ ही कई एंगिल से जांच कर रही है।

spot_img
- Advertisement -

लखीसराय से एक बड़ी खबर है जहां महिला के साथ वार्ड सदस्य को शराब पार्टी करना महंगा पड़ गया है। पुलिस की छापेमारी में पंचायत सचिव की भी गिरफ्तारी हुई जो शराब पार्टी में शामिल था। यह शराब पार्टी एक वार्ड सदस्य के घर पर चल रही थी। इसमें महिला भी पार्टी की शोभा बढ़ा रही थी। मामला हलसी प्रखंड का है।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत महिला को पंचायत सचिव और वार्ड सदस्य समेत आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। टाउन थाना क्षेत्र के सन्तर मोहल्ला में पुलिस की इस कार्रवाई से हर कोई हतप्रभ है।  मामला शहर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 13 स्थित संतर मोहल्ला में हलसी प्रखंड के एक वार्ड सदस्य के घर शराब पार्टी का है। इसके बाद वहां उत्पाद विभाग की टीम पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्पाद थाने ले गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

उत्पाद विभाग की टीम ने पार्टी कर रही दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुरानी बाजार वार्ड नंबर 13 स्थित संतर मोहल्ला में हलसी प्रखंड के एक वार्ड सदस्य के घर पार्टी थी। उत्पाद विभाग की टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्पाद थाने ले गई। इंस्पेक्टर उत्पाद राकेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: जेपी गंगा पथ पर 50 दुकानें, जून से गुलजार होगा पटना का मरीन ड्राइव, बदल जाएगा नज़ारा!

गिरफ्तार पांच लोगों में बड़हिया प्रखंड के पंचायत सचिव अशोक यादव, हलसी प्रखंड के वार्ड सदस्य मनोहर कुमार के साथ एक उसके घर का नौकर और दो महिला शामिल हैं। दोनों महिला दूसरे जिले की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की है, वहां अनैतिक कार्य भी होते हैं। वहां अक्सर शराब पार्टी चलती है। जिसमें सरकारी कर्मी से लेकर पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। उत्पाद विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हलसी प्रखंड के एक वार्ड सदस्य के घर पर शराब पार्टी चल रही थी। इसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को लगी और अब टीम वहां पहुंची और वहां का नजारा देखा तो वो लोग भी दंग रह गए। टीम ने यहां से शराब के नशे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया है।

इन लोगों के गिरफ़्तारी की पुष्टि इंस्पेक्टर उत्पाद राकेश कुमार ने की है। गिरफ्तार पांच लोगों में बड़हिया प्रखंड के पंचायत सचिव अशोक यादव, हलसी प्रखंड के वार्ड सदस्य मनोहर कुमार के साथ एक उसके घर का नौकर और दो महिला शामिल हैं। यह दोनों महिला दूसरे जिले की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News CM: बिहार में नई सरकार, 14 से 15 अप्रैल के बीच बड़ा सियासी फेरबदल, Patna में PM Modi की एंट्री! जानिए 11 पॉइंट में

आपको बताते चलें कि, पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की है वहां इससे पहले भी अनैतिक कार्य भी होते हैं। वहां अक्सर शराब पार्टी चलती है। जिसमें सरकारी कर्मी से लेकर पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। अब उत्पाद विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 112 लीटर, दो तस्कर समेत शराब बनाने के उपकरण भी जब्त

अवैध शराब: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं...

Bhagalpur News: भागलपुर उत्पाद विभाग ड्राइवर की दादागिरी! नशे में धुत होकर महिला से की छेड़छाड़, गाड़ी में मिली शराब की बोतल

उत्पाद विभाग ड्राइवर: बिहार में शराबबंदी को लागू करने वाले विभाग का एक ड्राइवर...

Bihar Politics: इस्तीफे से पहले अचानक बिना किसी की बताए आवास से निकल गए CM Nitish, जानिए कहां पहुंचे क्या किया?

Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन दिनों गदर मचा हुआ है! अटकलों के...