back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

मां की गोद में लहूलुहान 7 साल की बच्ची जब पहुंची थाने, दहल उठा कलेजा, ये कैसी दिन-दहाड़ गोबर की ढ़ेर पर दरिंदगी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है जहां एक मां की गोद में लहूलुहान सात साल की मासूम बच्ची थाने पहुंची। उस बच्ची के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मानवता को कलंकित कर दिया है।

- Advertisement -

पीड़ित बच्ची की मां को उधर आता देख आरोपित वहां से फरार हो गया। दुष्कर्म की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लेते हुए आरोपित के घर पर दस्तक दी, लेकिन आरोपित नहीं मिला।

- Advertisement -

बच्ची को लेकर उनकी मां रानीगंज थाना पहुंची। कुछ समय बाद ही एएसआई पूनम कुमारी ने दलबल के साथ आरोपी युवक जुबेर आलम को पकड़ लिया।

- Advertisement -

मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए खबर विस्तार से

घटना दिन दहाड़ हुई है जहां मां के साथ घर के बगल में ही थोड़ी दूरी पर नदी के पास गोबर चुनने के लिए गई थी ।उसके पीछे पीछे उसकी बेटी भी चल दी। जब वह गोबर चुन रही थी तो उसी समय झाड़ी के पास से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनने पर मां ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन करने लगी।

पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मां ने बताया कि घर से थोड़ी दूर ही नदी के बगल में गोबर चुनने गई थी। इसी दौरान गांव के ही सेना आलम के 27 साल के बेटे जुबेर आलम ने बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल झाड़ी में गोबर के बीच ले जाकर दुष्कर्म किया।

बच्ची की रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला अपनी बेटी को खोजने लगी। आवाज सुनकर ओर जंगल की ओर गई तो देखी कि उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: बिहार में समय से पहले तपिश, मार्च में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

मां ने बताया कि उसने देखा कि गांव के ही सेना आलम के 27 वर्षीय पुत्र जुबेर आलम उनकी बेटी के साथ दरिंदगी कर रहा है। बेटी को कब बहला फुसलाकर आरोपित युवक झाड़ी में लेकर चला गया,इस बात से वह पूरी तरह अनभिज्ञ थी।

अचानक बच्ची की मां को देखकर आरोपित युवक जुबेर आलम मौके से फरार हो गया।जिसके बाद घटना की जानकारी रानीगंज थाना पुलिस को मां की ओर से दिया गया और फिर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  Patna News: पटना में अब व्हाट्सएप से होगा अंतिम संस्कार स्लॉट बुक, Patna Cremation की नई डिजिटल पहल... पढ़िए आधुनिक शवदाह गृह और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

दरिंदगी की शिकार बच्ची को खून से लथपथ अवस्था में उसकी मां गोद में लेकर थाना पहुंची और बच्ची के साथ दरिंदगी के बारे में पुलिस को जानकारी दी।जिसके बाद रानीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई पूनम कुमारी ने दल बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपित जुबेर आलम को गिरफ्तार किया। बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित बच्ची मां के एफआरडी बयान के आधार पर रानीगंज में आरोपित युवक जुबेर आलम के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Haryana Farmers Protest: कुरुक्षेत्र में किसानों का तीन दिवसीय महाधरना शुरू, सरकार के खिलाफ हुंकार

घटनास्थल पर घटना की जानकारी लेने के बाद रानीगंज थाना पुलिस आरोपित युवक के घर पर तलाश करने भी पहुंची, लेकिन आरोपित युवक घर में नहीं मिली।इस बीच दरिंदगी की शिकार बेटी को गोद में लिए मां जब थाना पहुंची तो पुलिस ने सबसे पहले बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस दौरान थाना में पदस्थापित एएसआई पूनम कुमारी दलबल के साथ आरोपी युवक जुबेर आलम को दबोचते हुए थाना ले आई।मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के फर्द बयान के आधार पर आरोपित युवक जुबेर आलम के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanya Malhotra: ‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन आज, जानिए एक डांसर से टॉप एक्ट्रेस बनने का सफर

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो रातोंरात बुलंदियों...

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्तों के साथ जानें आज का पंचांग 25 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, दिन बुधवार,...

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें