spot_img

Bihar News: दो बच्चों के साथ महिला ने तालाब में कूदकर दे दी जान

spot_img
- Advertisement -

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के धोबिनिया टीकर गांव की एक महिला धोबीनिया टीकर गांव निवासी संजय चौहान की पत्नी 29 साल की आशा देवी ने आज सुबह समीप के बनाही गांव के तालाब में अपने दो बच्चों सत्यम (नौ वर्ष) और आदित्य (सात वर्ष) के साथ कूदकर जान दे दी। शव को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  India Census 2027: भारत की पहली कागज-रहित डिजिटल जनगणना आज से शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया और अहम तारीखें

- Advertisement -

गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से तीनों की मौत

पुलिस के अनुसार गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से तीनों की मौत हुई है। घटना की जानकारी सुबह में खेत घूमने गए किसान की ओर से पानी में एक बच्चे का शव उतराते देख लोगों को दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।

- Advertisement -

घटना किस कारण से हुई, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हुई होगी। इसके कारण बच्चों के साथ आशा देवी ने तालाब में कूद कर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया जा रहा है। घटना किस कारण से हुई, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Jeevika Didi Bihar: बिहार की 'दीदी की रसोई' ने 286 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास, हजारों परिवारों की बदली तकदीर!

पारिवारिक कलह में विवाद

हालांकि प्रथम दृष्ट्या इसे पारिवारिक कलह मान रही है। वहीं,पति संजय चौहान का कहना है कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी तो हाल के दिनों में ही डेहरी से इलाज करा कर लौटा था। उसने बताया कि घर में पुआल रखने को लेकर कुछ विवाद हो गया था। इस विवाद में हुई बहस के बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rishabh Pant ने खत्म कराया DPL का पुराना विवाद, खिलाड़ियों ने की सुलह!

Rishabh Pant: आईपीएल के मैदान पर सिर्फ चौके-छक्कों की गूंज और रोमांचक मुकाबले ही...

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का जलवा बरकरार: FY26 में कंपनी की बिक्री में शानदार उछाल

Toyota Innova Crysta: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ नाम ऐसे हैं जो समय के...

किसानों को मिलेगी राहत: Wheat Procurement के नए नियम, पैक्स बनेंगे सहारा, जानिए

Wheat Procurement: अन्नदाताओं के माथे से चिंता की लकीरें मिटाने और उनकी मेहनत को...

Bhagalpur News: Petrol-LPG की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का ‘एक्शन मोड’, DM ने दिए ये 10 बड़े निर्देश

Bhagalpur News: अफवाहों के बाजार में जब डर का पेट्रोल बिकने लगे, तो प्रशासन...