मई,17,2024
spot_img

मिट्‌टी के घर के बने कमरे में सजाई दो फांसी की सेज…1 पर तीन बच्चों को पहले फांसी दी, दूसरे पर खूद झूल गई फांसी से…महिला ने 3 बच्चों के साथ की खुदकुशी…एक साथ 4 लाशें… प्रेम प्रसंग, मजबूरी या कुछ और…

spot_img
spot_img
spot_img

गया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। यहां मैगरा थाना क्षेत्र स्थित पनछंद गांव में संतन भुइंया की पत्नी और महिला मंती देवी अपनी छह साल की जीवा, चार साल की सलीमा और ढाई महीने के अभिषेक यानी तीन बच्चों के साथ खुदखुशी कर ली है। घटना बीती देर शाम स्थानीय नक्सल प्रभावित इमामगंज प्रखंड के पनछंदा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, मंती देवी अपनी मिट्‌टी के घर के बने कमरे का कुंडी लगा कर खुदकुशी कर ली है। उसने साड़ी और रस्सी का अलग-अलग फंदा बनाया। उसे कमरे की छत की बरेड़ी में फंसाया। तीनों बच्चों को पहले एक साथ फांसी दे दी। उनके मरने के बाद फिर खुद भी वह फांसी पर झूल गई। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।

घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं कई तरह की चर्चा भी गांव में हो रही हैं। आशंका जतायी जा रही है कि घरेलू कलह से परेशान होकर मालती देवी और उसके तीन मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

वहीं, प्रेम प्रसंग की भी बात दबी जुबान में ग्रामीण कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संतन भुइंया बीते कुछ महीनों से अपनी साली को साथ रख रहा था। हालांकि, फिलहाल स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मैगरा थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर इमामगंज डीएसपी मनोज राम समेत पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| टिनी टॉट स्कूल में 3 साल के मासूम की Alleged Murder, नाला से मिला शव, जमकर बवाल, स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग

पुलिस ने सभी को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मां और उसके तीन बच्चों की मौत कैसे हुई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें