back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Bihar News| Motihari News| जिप सदस्य सुरेश यादव की बीच सड़क पर हत्या…वजह में उलझी गुत्थी, सुलझेगी…जमीन, टैक्स, टेंडर, राजनीतिक कद के बीच

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Motihari News| जिप सदस्य सुरेश यादव की बीच सड़क पर हत्या…वजह में उलझी गुत्थी, सुलझेगी…जमीन, टैक्स, टेंडर, राजनीतिक कद के बीच। जहां, उलझी गुत्थी को सुलझाने की सनक में जुटी पुलिस के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं।

- Advertisement -

Bihar News| Motihari News| पुलिस के पैंतरे साफ हैं। वह जल्दी में है।

हालांकि, पुलिस के पैंतरे साफ हैं। वह जल्दी में है। अपराधियों की गिरेहबां तक पहुंचना ही उसका मकसद है। जहां, जिला परिषद सदस्य व चांदमारी सोसायटी कम्प्लेक्स के सचिव सुरेश यादव को गोली मारकर ( Zip member Suresh Yadav murdered in Motihari) हत्या से पूरा इलाका गरमा  गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसआईटी गठित कर दी गई है। जल्द ही हत्यारों को ढूंढं निकाला जाएगा।

- Advertisement -

Bihar News| Motihari News| मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को बड़े आराम से अंजाम दिया

सुरेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन में जुटी। जहां, नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी गुमटी के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को बड़े आराम से अंजाम दिया। तीन गोली ताबड़तोड़ मारी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar E-challan: टोल प्लाजा पर लागू हुआ नया डिजिटल नियम, अब कटेंगे फटाफट Bihar E-challan, बिना देर किए निपटा लें ये काम!

Bihar News| Motihari News| जिप सदस्य की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के पास

हत्या करने के बाद अपराधी रामशरण द्वार होते चांदमारी मोहल्ले में भाग गए।  इससे आक्रोशित लोगो ने देर रात तक सदर अस्पताल से लेकर शहर के कई चौक चौराहो पर प्रदर्शन किया। सदर अस्पताल के गेट पर बैरियर लगा कर सड़क को जाम रखा। मगर, पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से संभाला। अब जिप सदस्य की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के पास कई फंसानें हैं, जिससे तार जोड़े जा रहे।

Bihar News| Motihari News| कारण, वजह कई हैं

कारण, जानकारी के अनुसार, हत्या के कारण में मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में शामिल नये इलाकों के जमीन की खरीद-बिक्री, कुंआरी देवी चौक व आसपास के इलाकों में निगम व जिला परिषद के वाहन टैक्स वसूली टेंडर के साथ-साथ क्षेत्र में सुरेश यादव की बढ़ रहे राजनीतिक कद भी कारण हो सकता है। इसको लेकर अनुसंधान किया जा रहा है।

Bihar News| Motihari News| पुलिस ने तीन-चार बिंदुओं पर तहकीकात तेज

फिलहाल, 23,बंजरिया के जिला परिषद सदस्य सह केन यूनियन के सचिव सुरेश यादव की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन-चार बिंदुओं पर तहकीकात तेज कर दी है। एसआईटी का गठन करते पुलिस हत्यारों तक जल्द पहुंचने का दावा कर रही है।

Bihar News| Motihari News|एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी दिख रहे हैं

जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाइल बरामद किया है। जिसे जब्त कर मोबाइल व सिम धारक की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके कॉल डिटेल को भी खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी दिख रहे हैं। इसमें दो का चेहरा खुला दिख रहा है। वहीं, सबसे पीछे बैठा अपराधी हेमलेट पहन रखा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है,कि उसी ने जिप सदस्य को गोली मार हत्या की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख हुई फिक्स, क्या आपने देखा वेडिंग कार्ड?

Vijay Deverakonda News: साउथ सिनेमा के धड़कन कहे जाने वाले विजय देवरकोंडा और नेशनल...

JEE Mains Result 2026: ऐसे देखें अपना परिणाम, जानें स्कोरकार्ड में क्या होगा?

JEE Mains Result 2026: देश भर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने...

टी20 किंग Rashid Khan ने रचा इतिहास: 700 विकेट लेकर बने दुनिया के पहले गेंदबाज!

Rashid Khan: क्रिकेट की दुनिया में एक नाम ऐसा भी है जिसने अपनी जादुई...

बिहार में अब खुले में नहीं बिकेगा मांस, लगा बैन, जानें क्या है ‘Bihar Meat Ban’ का नया फरमान!

Bihar Meat Ban: बिहार में अब मांस की बिक्री का अंदाज़ बदलने वाला है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें