back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दिन-दहाड़ मास्क पहने हथियारों से लैस अपराधियों ने बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी पर किया जानलेवा हमला, चार लाख लूटकर फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ररिया जिले के व्यवसायिक शहर में बदमाशों ने आज एकबार फिर कारोबारी को अपना निशाना बनाया और दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गये।घटना फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग में सुभाष चौक से आगे मार्केटिंग यार्ड श्मसान घाट के पास की है।हथियारों से लैस दो बाइक पर सवार बदमाशों ने बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी नारायण माहेश्वरी से लूटपाट की घटना कोह अंजाम दिया।

- Advertisement -

लूटपाट के क्रम में कारोबारी ने बदमाशों का विरोध किया जिस पर बदमाशों ने हथियार के बट से सर पर प्रहार कर कारोबारी नारायण माहेश्वरी का सर फोड़ दिया।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने घायल कारोबारी को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों की ओर से घायल का इलाजदिन-दहाड़ मास्क पहने हथियारों से लैस अपराधियों ने बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी पर किया जानलेवा हमला, चार लाख लूटकर फरार किया गया। बदमाशों की ओर से गए लूटपाट की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सूचना मिलने के बाद फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु सदल बल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई। घायल कारोबारी नारायण माहेश्वरी मार्केटिंग यार्ड निवासी श्याम सुंदर माहेश्वरी के पुत्र हैं। वह बालाजी वेयरहाउस परिसर में रमेश कुमार शारदा के नाम से बिल्डिंग मेटेरियल का कारोबार करते हैं।

- Advertisement -

घटना को लेकर पीड़ित घायल कारोबारी नारायण माहेश्वरी ने बताया कि वह अपने दुकान से चार लाख रुपये लेकर स्टाफ संदीप शर्मा के साथ सेंट्रल बैंक शाखा में पैसे जमा करने के लिए जा रहा था।उन्होंने बैग में प्रतिष्ठान का चार लाख रुपैया होने की बात कही।

उन्होंने बताया कि जैसे ही फ्लिपकार्ट कार्यालय के पास पहुंचा तो दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने धक्का देकर बाइक को गिरा दिया और फिर रूपयों से भरा बैग छीन लिया।बै ग का फीता हाथ में लपेटा हुआ था। वह छिनने के प्रयास का विरोध किया तो पीछे से हथियार के बट से एक बदमाश ने उसके सर पर प्रहार कर सर फोड़ दिया। एयर रूपयों से भरा बैग छीनकर जोगबनी की ओर भाग निकला। बाइक पर सवार सभी बदमाश मुंह मे मास्क लगाये हुए था और छह की संख्या में था।बदमाशों के पास एक उजले रंग का अपाची गाड़ी होने की बात घायल कारोबारी ने कही।

सूचना के बाद मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कारोबारी भी पहुंचे और मामले को लेकर जानकारी प्राप्त की।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज और गाड़ी के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने जल्द ही अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेने की बात कही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Volkswagen Tayron R-Line: जर्मनी की यह नई 7-सीटर SUV देगी Fortuner को कड़ी टक्कर!

Volkswagen Tayron R-Line: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, फॉक्सवैगन...

MG Majestor: 2026 में आ रही है JSW MG की धाकड़ एसयूवी, हाइब्रिड भी शामिल!

MG Majestor: भारतीय एसयूवी बाजार में जल्द ही एक नया तूफान आने वाला है,...

Madhubani News: DM Anand Sharma का एक्शन मोड, 5 MO पर गिरी गाज, वेतन रोक पूछा- eKYC में फिसड्डी क्यों?

Madhubani News: मधुबनी में डीएम के वर्चुअल चाबुक से हड़कंप मच गया, जब ई-केवाईसी...

शेयर बाजार में धूम मचा रहा यह Small Cap Stock, जानिए क्यों निवेशकों को कर रहा मालामाल!

Small Cap Stock: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Limited) इन दिनों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें