प्रखंड के रजनपुरा गांव में कमला नदी से मंगलवार को एक सफेद महादेव की मूर्ति मिली है।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
नदी से मूर्ति मिलने की खबर जंगल में आग की तरह चारों ओर फैल गयी। पूरा रजनपुरा गांव हर हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वो कई पीढ़ियों से शिव की पूजा अर्चना करते रहें है। उनकी पूजा अर्चना और तपस्या से प्रसन्न होकर खुद महादेव उनके पास चलकर आ गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के विनोद पासवान के 12 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार पासवान रोज की तरह अपने कुछ दोस्तों के साथ गाय को चराने लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसे नदी में मूर्ति के हाथ नजर आये। रूपेश अपने दोस्तों की मदद से उसे बाहर निकालना चाहा।
मगर मूर्ति टस से मस नही हुई। उसके बाद रूपेश ने अपने पिता विनोद कुमार पासवान को बुलाकर लाया। लोगों ने किसी तरह उसे जब बाहर निकाला तो आश्चर्यजचकित रह गए। वो सफेद संगमरमर की करीब 2 फीट लंबी महादेव की प्रतिमा निकली।
लोगों ने कमला नदी से शिव की प्रतिमा निकालकर एक पेड़ के नीचे रखकर उसकी पूजा अर्चना में जुट गए। ग्रामीणों ने इसे साक्षात शिव की कृपा बतायी। हालांकि इस प्रतिमा की एक हाथ टूटी हुई है।
प्रतिमा के प्राचीनता के बारे जानकारी तो जांच के बाद ही मिल पायेगा। फिलहाल राजनपुरा और आसपास के गांव में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।