spot_img

VIDEO: Earth farthest from sun – or Aphelion – Today | आज सूर्य रहेगा पृथ्‍वी से साल की सबसे अधिक दूरी पर

spot_img
- Advertisement -

सूरज की परिक्रमा करती पृथ्‍वी साल भर अपनी दूरी बदलती रहती है, साल के एक दिन वह सूरज के सबसे पास वाले बिंदु पर होती है तो एक दिन ऐसा आता है जब यह दूरी बढ़कर सबसे अधिक हो जाती है ।

Aphelion: सूरज से सबसे अधिक दूरी का खगोलीय उत्‍सव आज (5 जुलाई, 2024) – सारिका घारू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

- Advertisement -

- Advertisement -

आज (5 जुलाई) को वह दिन आ गया है जब पृथ्‍वी ने सूरज से अपनी दूरी बढ़ा ली है । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जानकारी देते हुये बताया कि साल में एक बार होने वाली यह खगोलीय घटना अफेलियन कहलाती है ।

Aphelion: आज 5 जुलाई, 2024 को प्रात: 10 बजकर 36 मिनिट पृथ्‍वी बनायेगी सूर्य से सबसे अधिक दूरी – सारिका घारू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

- Advertisement -

भारतीय समय के अनुसार प्रात: 10 बजकर 36 मिनिट की स्थिति में पृथ्‍वी और सूर्य के बीच की दूरी 15 करोड़ 20 लाख 99 हजार 968 किमी हो जायेगी जो कि साल की सबसे अधिक होगी ।

Aphelion: सारिका ने बताया –

इस साल 3 जनवरी को पृथ्‍वी अपनी दूरी घटाते हुये सूरज से 14 करोड़ 71 लाख 632 किमी दूरी पर थी, इसे पेरिहेलियन की स्थिति कहते हैं । इस तरह उस दूरी से आज पृथ्‍वी लगभग 50 लाख किमी और दूर पहुंच रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

सारिका ने बताया कि सूरज और पृथ्‍वी के बीच दूरी में लगभग 3 प्रतिशत की इस दूरी बढ़ने या घटने से स्‍थानीय मौसम पर कोई असर नहीं आता है । जब जनवरी में सूर्य पास में होता है त‍ब उत्‍तरी गोलार्द्ध में ठंड पड़ रही होती है ।

…जहां तिरछी किरणें पड़ती है वहां ठंड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

वहीं जुलाई से सूरज से दूरी बढ़ने पर भी गर्मी कम नहीं होती है । पृथ्‍वी पर मौसम तो पृथ्‍वी के अपने अक्ष पर घूमते समय, झुकाव के कारण होते हैं । किसी समय पृथ्‍वी के जिस भाग पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ रही होती हैं वहां गर्मी पड़ती है तथा जहां तिरछी किरणें पड़ती है वहां ठंड महसूस होती है ।

तो तैयार हो जाईये आज सूरज से सबसे अधिक दूरी का खगोलीय उत्‍सव मनाने के लिये ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

– सारिका घारू @GharuSarika

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: RR और CSK की महाभिड़ंत में बदले हुए सितारे, कौन मारेगा बाज़ी?

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक और महासंग्राम के लिए!...

Aaj Ka Rashifal: 30 मार्च 2026 – किन राशियों पर बरसेगी कृपा, कौन रहें सावधान?

Aaj Ka Rashifal: दिव्य ज्योतिषीय गणनाओं के इस पावन वेला में, ग्रहों और नक्षत्रों...

धुरंधर 2: रामगोपाल वर्मा ने उठाया सवाल, इतनी बड़ी हिट पर बॉलीवुड क्यों चुप?

Dhurandhar 2 News: फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है,...

धुरंधर द रिवेंज कास्ट: जानिए ‘लाइबा’ का दिल छू लेने वाला किरदार निभाने वाली रियल लाइफ हीरो कौन है?

Dhurandhar The Revenge Cast: बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में अक्सर ऐसे सितारे चमकते हैं...