spot_img

Zero Shadow Day पर खास @Sarika Gharu | काया थी लेकिन छाया नहीं?

इस घटना की तिथि इस बात पर निर्भर करती है कि उस स्‍थान का अक्षांश क्‍या है ।

spot_img
- Advertisement -

मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर जाता दिखता सूर्य अपने अंतिम पड़ाव के 7 दिन पहले शुक्रवार (14 जून) भोपाल के ठीक उपर पहुंचा । इस कारण आमतौर पर तिरछी पड़ने वाली सूर्यकिरणें मध्यान्‍ह में ठीक लंबवत पड़ रही थी । इस कारण उंचे भवन, किसी खंभे, टॅावर तथा मनुष्‍य की छाया उसके आधार के नीचे बन रही थी ।

- Advertisement -

जीरो शैडो डे पर खास – काया थी लेकिन छाया नहीं

इससे लग रहा था कि छाया ने काया का साथ छोड़ दिया हो । खगोल विज्ञान की जीरो शैडो डे की इस घटना को समझाने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बच्‍चों के साथ प्रयोग करके इसका विज्ञान समझाया ।

- Advertisement -

सूरज से हुआ सामना भोपाल का

सारिका ने बताया कि इस घटना की तिथि इस बात पर निर्भर करती है कि उस स्‍थान का अक्षांश क्‍या है । भोपाल के लिये यह स्थिति प्रथम बार लगभग 14 जून के आसपास आती है । दूसरी बार 28 जून को यह स्थिति आती है । दोपहर के समय इन दो दिनों को छोड़कर बाकी दिन छाया की लंबाई कुछ न कुछ अवश्‍य रहती है । कर्क रेखा पर स्थित नगरों में यह 21 जून को होती है जिसमें उज्‍जैन शामिल है ।

- Advertisement -

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया –

23.5°N एवं 23.5°S डिग्री लैटिटयूड के बीच रहने पड़ने वाले शहरों में पूरे साल में दो दिन ऐसे आते हैं जबकि सूर्य दोपहर में ठीक सिर के उपर रहता है । इस समय किसी भी वस्‍तु की परछाई दिखना बंद हो जाती है , इसे जीरो शैडो डे कहते हैं ।

प्रयोग कैसे किया –

एक तीन फीट के पाईप को वर्टिकल खड़ा किया गया । दोहपर साढ़े बारह बजे के आसपास इसकी छाया पूरी तरह समाप्‍त हो गई । इसके अलावा सभी दर्शकों की परछाई भी उनके पैरों के नीचे बन रही थी ।

– सारिका घारू @GharuSarik

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

Bihar Durga Puja: कोलकाता में हुए हादसे के बाद दरभंगा प्रशासन ने दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। देर रात एसडीम और एसडीपीओ ने पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची, #BiharDurgaPuja,#DarbhangaSafety,#DurgaPuja2024

बड़ी खबर India Russia Oil पर प्रेशर पॉलिटिक्स ! ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूसी तेल पर नहीं लगेगा टैरिफ, पर ये है...

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन #IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity

प्रशांत किशोर की तारीफ और क्वेश्चन में उलझा Bihar Politics – बड़ा बयान: नीतीश कुमार ‘सुलझे हुए’, पर सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर #BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

मां दुर्गा की डोली यात्रा में घुसा ‘ आतंक ‘ – खौफनाक मंज़र! पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटकर किया...

Bihar Dog Attack: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। बगहा में मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल #BiharNews,#DogAttack,#Bagaha