मई,13,2024
spot_img

Rape In Moving Train | चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म, दरिंदे ने Rape के बाद महिला को बोगी से बाहर फेंका, खुद को कर लिया बाथरूम में बंद

spot_img
spot_img
spot_img

ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात कटनी से सतना के बीच चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को दरिंदे ने अंजाम दिया है। इससे भी जी ना भरा तो दरिंदे ने स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद महिला को बोगी से बाहर फेंक दिया। और गेट बंद (Rape of woman in moving train) कर लिया।

जिस ट्रेन में यह वारदात हुई वह विधानसभा चुनाव कराने आई पुलिस फोर्स के लिए चलाई गई थी। ट्रेन खाली थी और कटनी की तरफ से लौट रही थी। पकरिया स्टेशन पर ट्रेन काफी देर खड़ी रही। इसी बीच महिला ट्रेन में टॉयलेट के लिए गई थी, तभी आरोपित ने उसे दबोच लिया।

महिला को जीआरपी चौकी लाया गया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह ट्रेन में चढ़ी तब उसे अंदाजा नहीं था कि पीछे कोई है। अज्ञात शख्स ने आकर उसे धकेल दिया और मारपीट करने लगा। उसने दरवाजा बंद कर दिया, इसी बीच ट्रेन भी चल पड़ी। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार,कटनी से सतना के बीच चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म घटना सामने आई है। सतना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आरोपित ने महिला को बोगी से बाहर फेंक दिया और गेट बंद कर लिया। ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, लेकिन जीआरपी बोगी का गेट नहीं खुलवा सकी।

घटना गत रविवार देर रात की बताई गई है। सतना से रवाना होने के बाद ट्रेन को रीवा से पहले बगहाई में रुकवाया गया। पीड़ित महिला सतना में उतरकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना को जीआरपी को बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला के अनुसार वह उचेहरा क्षेत्र की रहने वाली है। अपनी रिश्तेदारी में कटनी गई हुई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। कटनी से वे मेमू ट्रेन से लौट रही थीं। लेकिन वह ट्रेन पकरिया स्टेशन में आकर खड़ी हो गई। यहां इसे खड़े हुए एक से दो घंटे हो गए। इसी बीच यहां एक और ट्रेन आकर रुक गई। यह ट्रेन पूरी तरह से खाली थी।

जीआरपी डीएसपी सारिका पांडे ने बताया कि महिला मूलतः सतना जिले के रहने वाली है। महिला विवाहित है और उसके बच्चे भी है। वह अपनी बहन से मिलने कटनी आई हुई थी। रविवार रात को वह उचहेरा वापस लौटने के बाद पकरिया स्टेशन पहुंची थी। तभी उसे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी दिखी। ट्रेन को खाली देखकर महिला उस पर चढ़ गई।

पीड़िता ने बताया कि शौचालय के उपयोग के लिए उस खाली ट्रेन में सवार हुई। बाथरूम से जब निकली तो कोच में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे अंदर बंद कर लिया। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। यह देख चीखी चिल्लाई लेकिन कोई सुन नहीं सका।

इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर कुछ देर खड़ी रही, तभी महिला टॉयलेट गई। इस दौरान आरोपित पीछे से आया और महिला के साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती करने लगा। आरोपित ने महिला के साथ रेप किया।

फिर सतना स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो महिला को ट्रेन से बाहर फेंककर गेट बंद कर लिया। यहां पीड़ित महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की। ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, लेकिन जीआरपी बोगी का गेट नहीं खुलवा सकी। सतना से रवाना होने के बाद ट्रेन को रीवा से पहले बगहाई में रुकवाया गया।

महिला के अनुसार ट्रेन के चलते ही युवक ने पीछे से आकर धक्का दिया। जिससे मैं गिर गई। इसके बाद उसने कपड़े फाड़े। इसका विरोध करने पर मारपीट भी की। फिर गलत काम किया। बताया जा रहा है कि सतना में शाम करीब 7 बजे ट्रेन पहुंची तो आरोपी ने महिला को धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंका और गेट बंद कर दिया। यहां ट्रेन करीब आधा घंटे तक रुकी रही।

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। उसे गेट तोड़कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश कुशवाहा उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला है। उसे कटनी जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।

बताया जाता है कि जिस ट्रेन में यह वारदात हुई वह विधानसभा चुनाव कराने आई पुलिस फोर्स के लिए चलाई गई थी। ट्रेन खाली थी और कटनी की तरफ से लौट रही थी। पकरिया स्टेशन पर ट्रेन काफी देर खड़ी रही। इसी बीच महिला ट्रेन में चढ़ी थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Phase 4 Voting Live चौथे चरण की 5 सीटों पर मतदान आज- Bihar Lok Sabha Election 2024 Live Chunav Fourth Phase Voting Today: Munger, Samastipur, Ujiarpur, Darbhanga, Begusarai

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें