back to top
14 मार्च, 2024
spot_img

Samriddhi Expressway पर मिनी बस ने कंटेनर को टक्कर मारी, 12 लोगों की मौत, 23 घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई से बड़ी खबर है जहां छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी। इससे कम से कम बारह लोगों की मौत हो गयी। 23 अन्य घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार तड़के हुए। मिनी बस के यात्री बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रहे थे। बस बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी और राजमार्ग के किनारे कुछ समय के लिए रुकी थी, और अचानक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

सभी तीर्थयात्री थे जो बुलढाणा सैलानी बाबा दरगाह से नासिक लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों में एक चार महीने का बच्चा भी शामिल है। अधि कांश यात्री नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरा नगर के निवासी हैं। पढ़िए पूरी खबर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ, यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है।

जानकारी के अनुसार निजी बस में 35 यात्री सवार थे। यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गयी। मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें