back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

बिहार में एंबुलेंस से जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Oxygen Cylinder और हथियारों के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने वाले एक गिरोह को एंबुलेंस के साथ पकड़ा है। मौके पर से छह बदमाशों को चोरी किया गया सिलेंडर एवं हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

शुक्रवार को बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान वीरपुर पुल चौक के समीप बाइक से जा रहे डीह गांव निवासी अभिनव कुमार उर्फ फोटो एवं अभिनंदन कुमार उर्फ राजा को हथियार के साथ गिरफ्तार गया।

- Advertisement -

अभिनव के पास से एक देसी पिस्तौल एवं चार गोली भी बरामद किया गया है। इसके बाद कारीचक के समीप बेगूसराय के एक निजी अस्पताल के एम्बुलेंस पर लाद कर ले जाया जा रहा नौ ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किया गया है।

- Advertisement -

इसके साथ एम्बुलेंस से वीरपुर निवासी विपीन कुमार एवं मोनू कुमार तथा बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी अविनाश आनंद एवं चट्टी रोड निवासी मो. राजू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ कर रही है, इसके बाद ही विशेष खुलासा हो सकेगा।

थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के डीह स्थित स्लुइस गेट से गुरुवार की रात नौ ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो गया था। श्यामजी फेबकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्याम नारायण चौधरी द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

Bihar Mauritius relations: बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations...

Android Malware: नोट्स ऐप्स को निशाना बना रहा ‘पर्सियस’ मैलवेयर, ऐसे बचें

Android Malware: नया खतरा गूगल कीप, सैमसंग नोट्स और शाओमी नोट्स यूजर्स पर मंडरा...

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, आंधी-बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं-मकई की फसल बर्बाद

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान। आसमान से बरसी आफत ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें