back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

मध्य प्रदेश की महिला से सीतामढ़ी के युवक ने किया दुष्कर्म, झांसे में लेकर राज ड्योढी में ले जाकर किया Rape

spot_img
- Advertisement -

बेतिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सीतामढ़ी के युवक ने मध्यप्रदेश की महिला को झांसा में लेकर दुष्कर्म किया। वह भी बेतिया टाउन के राज ड्योढी में। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की 36 वर्षीय महिला से बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना एक माह पहले की है , आरोप है कि बेतिया नगर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज नहीं किया। तब पीड़ित महिला ने बेतिया कोर्ट की शरण ली।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि महिला की शिकायत पर सीतामढ़ी के मेजरगंज निवासी कमरे राजा उर्फ लाला को नामजद किया गया है। छानबीन कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में पीड़ित महिला ने बताया हैं कि उसका संबंध योगापट्टी के एक गांव में है।

- Advertisement -

तीन मार्च 2022 को वह सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से बेतिया रेलवे स्टेशन पहुंची। बाहर आकर एक टेंपो वाले से योगापट्टी जाने के लिए वह बात कर रही थी। सीतामढ़ी के मेजरगंज का निवासी कमरे राजा खड़ा था। उसने महिला को बताया कि वह भी उसी गांव में जाने वाला हैं,जहां महिला को जाना हैं।

वह महिला के संबंधी को भी जानता है। महिला उसके झांसे में आ गई। महिला से उसने कहा की वह बाजार से सामान खरीद कर आ रहा है, तब तक वह यही रुके। लगभग सात बजे युवक बाइक से आया और महिला की बैठाकर राज ड्योढी ले जाकर मुंह काला किया। महिला थाने गई लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखा गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohini Acharya ने PM Modi को बताया ‘फोटोजीवी प्रधान’, डॉलर और गैस सिलेंडर पर घेरा, मचा सियासी बवाल

Rohini Acharya: सियासी तरकश से जब आरोपों के तीर निकलते हैं, तो सामने कौन...

मोबाइल चार्जिंग: क्या लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?

Mobile Charging: आज के समय में जब हमारे फोन हमारी लाइफलाइन बन चुके हैं,...

फर्जी अकाउंट्स पर भड़कीं Rohini Acharya, साइबर सेल से की शिकायत, बोलीं- छवि बिगाड़ने की साजिश, पढ़िए Rohini Acharya के नाम पर चल रहे...

डिजिटल दुनिया की चकाचौंध में अक्सर गुमनाम चेहरों की आड़ में साज़िशें पनपती हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें