back to top
23 जून, 2024
spot_img

हाइवे पर गर्डर मशीन गिरने से 17 मजदूरों की मौत, 3 जख्मी, कई लोग अब भी हैं फंसे, मरने वालों में बिहार के लोग भी शामिल

spot_img
Advertisement
Advertisement

मुंबई से बड़ी खबर है जहां ठाणे जिले के शाहपुर में सरलांबे गांव में मुंबई-नागपुर समृद्धि हाइवे के तीसरे चरण के काम दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन और क्रेन गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं।

मृतकों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और पश्चिम बंगाल राज्यों के लोग शामिल हैं। 13 मृतकों की पहचान अरविंद उपाध्याय, गणेश रॉय, ललन राजभर, परमेश्वर साहनी, राजेश शर्मा, संतोष जैन, राधेश्याम यादव, आनंद यादव, पप्पू कुमार, बिहार कन्नन, सुब्रत सरकार, सुरेंद्र पासवान, बलराम सरकार के रूप में हुई है। चार कीअभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं, जख्मियों को शासकीय अस्पताल कलवा से मुंबई के सायन अस्पताल शिफ्ट किया गया है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई गई है। एनडीआरएफ की टीम अभी भी मलबे को खंगाल रही है। सभी शव शाहपुर जिला अस्पताल भेजे गए हैं।

जानकारी के अनुसार,समृद्धि हाइवे पर दिन-रात काम हो रहा है। रात को समृद्धि राजमार्ग पुल पर गार्डर बिछाए जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। इस काम में सिंगापुर की कंपनी का अत्याधुनिक लॉन्चर का उपयोग किया जा रहा है। इन लॉन्चरों ने 98 स्टैंड पूरे कर लिए हैं। यहां दूसरे राज्यों के अधिकांश मजदूर काम कर रहे हैं।

शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस और रहवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए मृतकों के शवों को भी अस्पताल भिजवाया है। जेसीबी और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। घटनास्थल को खाली किया जा रहा है।

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिर गई थी। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अबतक 14 शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन लोग घायल हैं। आशंका है कि अभी भी छह लोग गर्डर के नीचे फंसे हुए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित प्रत्येक परिजन को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। शिंदे ने कहा है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। हादसे की उच्चस्तरीय जांच होगी। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें