back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या हुई परेशानी

spot_img
- Advertisement -
मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में हो रही तकलीफ की वजह से रविवार को सुबह मुंबई स्थित पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में डॉ. नितीन गोखले की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया है।
मशहूर अभिनेत्री व दिलीप कुमार की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। रविवार को सुबह दिक्कत बढ़ने पर सुबह साढ़े आठ बजे दिलीप साहब को खार रोड स्थित पीडी हिंदुजा अस्पताल लेकर आये। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और हमने कुछ टेस्ट करवाए हैं, हमें रिपोर्ट का इंतजार है। कृपया प्रार्थना करें कि वह जल्द स्वस्थ हों और हम उन्हें जल्दी घर ले जा सकें।
इससे पहले 98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार को नियमित चेकअप के लिए 05 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्हें सांस लेने की तकलीफ की वजह से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत स्थिर है। मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या हुई परेशानी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रामनवमी पर ग्रहों का महाजुटान: जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क – Kal Ka Rashifal 27 March 2026

Kal Ka Rashifal: चैत्र मास की पवित्र भूमि पर, जब प्रकृति नव-जीवन का संचार...

Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Realme 16 5G: स्मार्टफोन बाजार में एक और धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है...

दमदार Smartphone Battery वाले फोन्स: जानिए कौन है असली ‘पावर किंग’?

Smartphone Battery: स्मार्टफोन कंपनियां अब सिर्फ प्रोसेसर या कैमरे पर ही ध्यान नहीं दे...

अमेलिया कर का ऐतिहासिक शतक: साउथ अफ्रीका पर धमाकेदार जीत और नए विश्व रिकॉर्ड

Amelia Kerr: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया कर ने हाल ही में क्रिकेट के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें