spot_img

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे….1 शिवसेना विधायक दल के नेता की मिली मान्यता, 2 किया विश्वास मत हासिल, अब कौन क्या बोल रहा है…?

spot_img
- Advertisement -

हाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार देररात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल नेता के रूप में मान्यता प्रदान कर दी। इससे पहले 22 जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अजय चौधरी को विधायक दल का बनाने की घोषणा की थी। शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता घोषित किए जाने से उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है।

- Advertisement -

उद्धव के करीबी और शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने सोमवार सुबह कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्णय को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से रविवार देररात जारी पत्र में एकनाथ शिंदे को शिवसेना के विधायक दल के नेता के रूप में बहाल किए जाने के साथ ठाकरे गुट के सुनील प्रभु को हटाकर, शिंदे खेमे के भरत गोगावाले को शिवसेना का मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है।

- Advertisement -

महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत के समर्थन में 164 वोट पड़े। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में राहुल नार्वेकर को भी 164 वोट मिले थे।

- Advertisement -

विश्वासमत के विरोध में 99 वोट पड़े। समाजवादी पार्टी तथा एमआईएम के तीन विधायक इस दौरान तटस्थ रहे। इस तरह एकनाथ शिंदे की सरकार को 65 वोट विपक्ष से अधिक मिले। उन्होंने बहुमत के जादुई आंकड़ों से 20 अधिक वोट प्राप्त किए। विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 288 है। इनमें से एक सदस्य का निधन हो चुका है। दो विधायक जेल में हैं। विश्वास मत के दौरान 266 सदस्य सदन में मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सदन का कामकाज पूर्वाह्न 11 बजे शुरू किया। पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एकनाथ शिंदे सरकार के लिए विश्वास मत प्रस्तुत किया। इसके बाद विश्वास मत की प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना के बाद अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार के पक्ष में 164 और विपक्ष के समर्थन में 99 मत पड़ने की घोषणा की। देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास मत हासिल करने पर एकनाथ शिंदे को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे....1 शिवसेना विधायक दल के नेता की मिली मान्यता, 2 किया विश्वास मत हासिल, अब कौन क्या बोल रहा है...?महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के विश्वासमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि शिंदे सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और जल्द ही गिर जाएगी।

सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के सुर में सुर मिलाया। एक निजी चैनल से खास बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नवगठित महाराष्ट्र सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और जल्द ही गिर जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है, वह अनैतिक और अलोकतांत्रिक सरकार है। वे विश्वासमत तो जीत चुके हैं लेकिन लोगों का दिल नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आप अपने बाहुबल का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को बुलडोज कर सकते हैं लेकिन देश के लोग लोकतंत्र का इस्तेमाल कर आपको बुलडोज कर देंगे।

ममता ने आरोप लगाया कि असम में लाए गए शिवसेना के विधायकों की जमकर खरीद-फरोख्त हुई है। परिवारवाद के आरोपों पर सफाई देते हुए ममता ने कहा कि बांग्लादेश में शेख मुजिबुर रहमान की मौत के बाद जिस खूबी के साथ शेख हसीना ने सरकार चलाई है, वैसा कोई दूसरा कभी नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में लोग पार्टी या नेता को वोट नहीं देंगे बल्कि भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे।

शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में भी गुजरात के साथ ही विधानसभा चुनाव करवाए जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में सरकार गिराए जाने की संभावना अभी से बन गई है। संजय राऊत ने कहा कि शरद पवार ने काफी अध्ययन करने के बाद इसके संकेत अभी से दे दिए हैं।

संजय राऊत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि नए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल के फैसले को पलटते हुए अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल के नेता पद से हटाकर एकनाथ शिंदे को नेता घोषित कर दिया। संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना यूक्रेन नहीं है, जिस पर कोई भी समूह कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। यह सब सिर्फ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर कब्जा जमाने के लिए किया जा रहा है लेकिन यह कभी सफल नहीं हो सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC लाया मॉनसून का सबसे बड़ा तोहफा! Bihar से करें रामेश्वरम-तिरुपति की दिव्य यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट, बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की घोषणा की है। यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी, जो दुमका, पटना और बक्सर होते हुए रामेश्वरम, तिरुपति स#BuxarNews,#IRCTCTour,#SouthIndiaPilgrimage

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights